फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Role of legal services authorities is important in furthering social justice: Justice Surya Kant

सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने में कानूनी सेवा प्राधिकरणों की भूमिका अहम : न्यायाधीश सूर्यकांत

Mon, 18 Nov 2024 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Role of legal services authorities is important in furthering social justice: Justice Surya Kant
चंडीगढ़। राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण द्वारा हाशिए पर रहने वालों का सशक्तीकरण और सामाजिक न्याय की ओर एक कदम विषय पर रविवार को चंडीगढ़ न्यायिक अकादमी में क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश भूषण आर. गवई, न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश सूर्यकांत, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान, जम्मू और कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ताशी राबस्तान विशेष रूप से पहुंचे।सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश सूर्यकांत ने अपने संबोधन में हाशिए पर रहने वाले समुदायों, विशेष रूप से दिव्यांगजनों, बाल पीड़ितों और सामाजिक-आर्थिक असमानताओं से ग्रस्त लोगों के लिए सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने में कानूनी सेवा प्राधिकरणों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। संविधान द्वारा समानता और सम्मान के प्रति दी गई प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए उन्होंने कमजोर वर्गों और उनके कानूनी अधिकारों के बीच की खाई को पाटने के लिए नवीन रणनीतियों की आवश्यकता बताई। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने बच्चों के सशक्तीकरण के महत्व पर जोर दिया और उन्हें भारतीय समाज के सबसे संवेदनशील समूहों में से एक बताया। बच्चों के अधिकारों के उल्लंघन, कुपोषण और कोविड-19 महामारी के प्रभावों से संबंधित चिंताजनक आंकड़ों को सामने रखते हुए उन्होंने बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने की अपील की।
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा उच्चन्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की कानूनी सेवा प्राधिकरणों की ओर से जनता और हाशिए पर रहने वाले लोगों को न्याय तक सुगम पहुंच प्रदान करने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों का स्वागत किया और कानूनी व्यवस्था और सामाजिक जरूरतों के बीच की खाई को पाटने के उद्देश्य से जेल सुधार और कानूनी साक्षरता अभियानों जैसी व्यापक पहलों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने मजबूत कानूनी सहायता विधियों के माध्यम से न्याय तक पहुंच बढ़ाने और कानूनी प्रक्रियाओं में दक्षता व पहुंच को सुधारने के लिए क्यूआर कोड जैसी तकनीकों की शुरुआत पर जोर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सम्मेलन के दौरान विक्टिम केयर एंड सपोर्ट सिस्टम स्कीम को लॉन्च किया गया। यह योजना अपराध पीड़ितों को समग्र देखभाल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अतिरिक्त नशे के दुरुपयोग के मुद्दों को हल करने की आवश्यकता पर जोर देने के लिए नशा मुक्ति पर एक जागरूकता वीडियो प्रस्तुत किया गया। एक नया एप भी लॉन्च किया गया, जिसका उद्देश्य कानूनी सेवाओं और संसाधनों तक पहुंच को सरल बनाना, जरूरतमंदों को न्याय और सहायता प्रदान करने में अधिक दक्षता और पहुंच सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed