फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Roadways workers will protest for two hours on March 26

रोडवेज कर्मचारी २६ मार्च को दो घंटे विरोध प्रदर्शन करेंगे

Tue, 23 Mar 2021 09:46 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Roadways workers will protest for two hours on March 26
चंडीगढ़। हरियाणा के रोडवेज कर्मचारी 26 मार्च को दो घंटे विरोध प्रदर्शन करेंगे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के आह्वान पर हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

निजीकरण, बेरोजगारी, महंगाई, निजी रूट परमिट जारी करने, महंगाई, नए कृषि कानूनों के खिलाफ व लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी अपना विरोध प्रकट करेंगे। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष इंद्र सिंह बधाना, प्रदेश महासचिव सरबत सिंह पूनिया, वरिष्ठ उप प्रधान नरेंद्र दिनोद, कोषाध्यक्ष राजपाल, उप महासचिव बलबीर जाखड़, उप प्रधान प्रदीप शर्मा, कार्यालय सचिव जयकुमार दहिया व प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुमार जांगड़ा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ाई जा रही हैं। इससे परिवहन सेवाओं पर भारी बोझ पड़ रहा है। सरकार 1 अप्रैल 2021 से वन नेशन- वन परमिट प्रणाली लागू करने जा रही है। इसके तहत निजी परमिट देने पर हरियाणा रोडवेज सहित सरकारी परिवहन क्षेत्र बर्बाद हो जाएगा। मोटर व्हीकल एक्ट संशोधन 2020 के सभी प्रावधानों के लागू होने से सरकारी परिवहन सेवा के निजीकरण का रास्ता साफ होगा। इसलिए सभी संगठनों, कर्मचारियों, मजदूरों के निर्णायक व सांझा आंदोलन की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान परिवहन विभाग के 1000 चालकों को सरप्लस करने का निर्णय वापस लेने, विभाग में सरकारी बसें लाने व नई पेंशन स्कीम रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed