फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Roadways wheels stopped in Panchkula too, passengers kept wandering, crowd increased in private buses

Panchkula News: पंचकूला में भी थमे रोडवेज के पहिए, भटकती रही सवारियां, प्राइवेट बसों में बढ़ी भीड़

Thu, 16 Nov 2023 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Roadways wheels stopped in Panchkula too, passengers kept wandering, crowd increased in private buses
पंचकूला। अंबाला में रोडवेज चालक की हत्या के विरोध में बुधवार को पंचकूला में भी चक्का जाम रहा। चक्का जाम होने के कारण यात्री भटकते रहे। उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, लोकल रूट पर चलने वाली प्राइवेट बसों में यात्रियों की संख्या अधिक रही। सवारियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज कर्मचारियों ने अंबाला में हुई ड्राइवर की हत्या के बाद हड़ताल करने का फैसला लिया है। इसके तहत पूरे प्रदेश में चक्का जाम रहा। सांझा रोडवेज कर्मचारी मोर्चा के आह्वान पर पूरे प्रदेश में हरियाणा रोडवेज बसों का चक्का जाम किया है। पंचकूला लोकल और लंबे रूटों पर पंचकूला और कालका डिपो से बसें नहीं चली। इस दौरान 110 बसों का संचालन पूरी तरह से बंद रहा। इसमें 10 बसों का संचालन लोकल रूट पर होता है। वहीं, सौ बसों का संचालन पंचकूला, कालका से होते हुए दिल्ली, हिसार, पंजाब, रेवाड़ी, रोहतक सहित अन्य हरियाणा के अलावा पंजाब के रूटों पर होता है।
विज्ञापन

हर रोज पांच हजार यात्री करते हैं सफर
पंचकूला डिपो से प्रतिदिन पांच हजार यात्री अपने गंतव्य तक यात्रा करते हैं, लेकिन बुधवार को हड़ताल के कारण यात्रा नहीं कर पाए। इस कारण रोडवेज को भी करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, रोडवेज के अधिकारियों का दावा था कि दिन में लोकल रूट पर दस बसों का संचालन किया गया था। यह वह बसें रहीं जो मंगलवार रात्रिकालीन ठहराव पर विभिन्न स्थानों पर गई थीं।
विज्ञापन


बसों का संचालन न होने से हो रही परेशानी
मेरा टीजीटी का इंटरव्यू हरियाणा लोकसेवा आयोग में हुआ। इसके लिए मंगलवार को मैं पंचकूला आ गया था। इस दौरान बहादुरगढ़ से अपने साधन से आए। अब पंचकूला में वापस जाने के लिए बस नहीं मिल रही है। इस कारण समस्या का सामना करना पड़ा। बस का संचालन कब शुरू होगा। इसे लेकर परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-परविंदर सिंह, यात्री

दो घंटे से इंतजार के बाद दिल्ली के लिए नहीं मिली बस
दो घंटे से इंतजार करने के बाद दिल्ली जाने के लिए बस स्टैंड से बस नहीं मिल रही है। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन पहले पंचकूला काम से आया था। अब जाने में परेशानी हो रही है। विभाग की ओर से इसके लिए बस जाने का समय भी नहीं बताया जा रहा है।

-जय भगवान, यात्री
कोट्स...
बस स्टैंड से लंबी दूरी की सभी बसों का संचालन बंद है। लोकल रूट पर कुछ बसें चलाई गई हैं। प्राइवेट बसों का संचालन हो रहा है। जैसे ही इसे शुरू करने का रूट साफ होगा। बसों का संचालन बहाल कर देंगे।
-व्योम शर्मा, ट्रैफिक मैनेजर, पंचकूला बस स्टैंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed