फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Roadways special bus service started for Ayodhya, Speaker flagged off

Panchkula News: अयोध्या के लिए रोडवेज की विशेष बस सेवा शुरू, स्पीकर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Sat, 03 Feb 2024 03:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Roadways special bus service started for Ayodhya, Speaker flagged off
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा रोडवेज ने अयोध्या के लिए विशेष बस सेवा सेक्टर-5 बस स्टैंड से शुरू कर दी है। शुक्रवार को हरियाणा विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। उन्होंने कहा कि पंचकूला से अयोध्या के लिए जरूरत पड़ने पर बस सेवाओं में वृद्धि की जाएगी। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 पंचकूला स्थित हरियाणा रोडवेज बस डिपो और वर्कशॉप में मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत अयोध्या जाने वाली बस को रवाना किया।
वह स्वयं यात्रियों के साथ बस में सवार होकर पंचकूला सेक्टर-5 बस स्टैंड पहुंचे। बस में 30 यात्री सवार होकर अयोध्या गए हैं। इस अवसर पर हरियाणा रोडवेज बस डिपो और वर्कशॉप में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि यह बस दिल्ली, मथुरा, आगरा व लखनऊ होकर 959 किलोमीटर का सफर तय करके अयोध्या पंहुचेगी। यह सुविधा रामभक्तों के लिए एक स्वप्न साकार होने जैसा है। बस हफ्ते में तीन दिन शुक्रवार, सोमवार और बुधवार को अयोध्या के लिए चलाई जाएगी।
विज्ञापन

बस प्रातः 10.30 बजे सेक्टर-5 स्थित बस स्टैंड से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5 बजे अयोध्या पंहुचेगी। श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने के उपरांत बस दोपहर 2 बजे वापस पंचकूला के लिए रवाना होगी। अयोध्या जाने का एक तरफ का किराया 1269 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का इसके लिए धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बसों से यातायात की बेहतर सुविधा होगी उपलब्ध
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पंचकूला में इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। सीटी बस सर्विस के तहत 50 इलेक्ट्रिक बसें पंचकूला को मिलने जा रही हैं। इस बस सुविधा से जहां एक तरफ जिले के लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी वहीं दूसरी तरफ पर्यावरण संरक्षण भी होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पंचकूला से करीब 150 बसें प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा दिल्ली, उत्तर-प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश में चलाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed