फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Roadways employees met Transport Minister for new recruitment, bonus

नई भर्ती, बोनस के लिए परिवहन मंत्री से मिले रोडवेज कर्मचारी

Fri, 21 Oct 2022 02:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees met Transport Minister for new recruitment, bonus
चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने परिवहन विभाग में खाली पड़े पदों पर नई भर्ती और वर्ष 2016-17 के लंबित बोनस के लिए परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा से गुहार लगाई है। साथ ही 20 साल बाद हो रही बसों की सबसे बड़ी खरीद के लिए सरकार का आभार जताया है। परिवहन मंत्री ने अपने आवास पर विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों से बातचीत की और कहा कि कर्मचारियों मांगों पर विचार किया जाएगा। देशभर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में हरियाणा रोडवेज की धाक है।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज में 12 लाख से अधिक यात्री हर दिन बड़ी संख्या में सफर करते हैं। यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बनी बनाई 1 हजार सामान्य बसें, 125 मिनी एसी बसें और 150 एसी बसें खरीदने का निर्णय लिया है। प्रदेश में रोडवेज बसों का बेड़ा जल्द पांच हजार हो जाएगा। हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन से 100 बसें तैयार होकर विभिन्न डिपो में जा चुकी हैं। 700 बसों को भी जल्द तैयार कर डिपो में भेजा जाएगा। बेड़े में जल्द इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल होंगी। परिवहन विभाग अगले महीने 550 बसों का टेंडर निकालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed