फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Roadways common front demonstrated for demands

पंचकूला: मांगों को लेकर रोडवेज साझा मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Wed, 15 Feb 2023 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Roadways common front demonstrated for demands
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। हरियाणा रोडवेज साझा मोर्चा ने मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में कार्यशाला में मांगों को लेकर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता साझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य श्रवण जांगड़ा ने की। कर्मचारियों ने प्रदर्शन के बाद कार्यशाला प्रबंधक महेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। श्रवण जांगड़ा ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर साझा मोर्चा लंबे समय से संघर्ष कर रहा है। इसके लिए कई बार धरने-प्रदर्शन भी किए जा चुके हैं। सरकार और विभाग के आला अधिकारी कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अगर जल्द ही कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं की जाती हैं तो पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर कुलबीर, बलवान सिंह, जयपाल सिंह, नवीन कुमार, विशाल, सुरेंद्र रोहिल्ला, जगमहेंद्र, योगेश कुमार, सतबीर सिंह, गुरमेल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed