{"_id":"5f60efc08ebc3efbbc7b695b","slug":"roadways-buses-will-not-go-to-delhi-most-routes-will-run-in-chandigarh-uttarakhand-uttar-pradesh-panchkula-news-pkl387980795","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली नहीं जाएंगी रोडवेज बसें, चंडीगढ़, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश में ज्यादातर रूट चलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली नहीं जाएंगी रोडवेज बसें, चंडीगढ़, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश में ज्यादातर रूट चलेंगे
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज का पहिया अब तेजी से दौड़ने लगेगा। परिवहन विभाग ने बुधवार से उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ व उत्तराखंड के ज्यादातर रूट पर अपनी बसें चलाने का फैसला लिया है। डिपो महाप्रबंधकों ने मंगलवार को पुरानी समय सारिणी के अनुसार ही रूट पर बस संचालन की मंजूरी दे दी है।
दिल्ली, हिमाचल, पंजाब व जम्मू-कश्मीर के लिए अभी रोडवेज बसें नहीं चलेंगी। इन राज्यों से हरियाणा परिवहन को बस संचालन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिला है। इसलिए दिल्ली व अन्य प्रदेशों में रोडवेज बस के जरिये जाने वाले यात्रियों को अभी इंतजार करना होगा। उत्तर प्रदेश में पहले से रोडवेज बसें जा रही थीं, लेकिन कम रूट पर संचालन हो रहा था। उत्तराखंड में पहले जाने की अनुमति नहीं थी, सरकार को हाल में ही अनापत्ति प्रमाण पत्र मिला है। चंडीगढ़ प्रशासन ने बीते दिनों ही अंतरराज्यीय बस संचालन को मंजूरी दी है। इसलिए रोडवेज अब लगभग सभी रूट पर सवारियों के हिसाब से बसें चलाने जा रहा है।
परिवहन विभाग ने अपनी वेबसाइट पर सभी रूट पर चलने वाली बसों का ब्योरा उपलब्ध करा दिया है। कोई भी व्यक्ति समय सारिणी के साथ रूट पर बस की उपलब्धता प्रारंभ व गंतव्य स्थान भरकर जान सकता है। बस में सफर करने वाले यात्रियों को बढ़ा हुआ किराया देना होगा। मुख्य स्थानों आगरा, मथुरा, हरिद्वार व चंडीगढ़ के लिए अधिक से अधिक बसें चलेंगी। जिन रूट पर सवारी व आय अधिक होगी, उन पर ज्यादा बसों को चलाया जाएगा।