{"_id":"6743db0fbd5007f8ce0ebf0b","slug":"roadways-bus-has-not-arrived-for-two-weeks-children-are-facing-problems-in-going-to-school-panchkula-news-c-87-1-pan1001-117277-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दो हफ्ते से नहीं आई रोडवेज बस, स्कूल आने-जाने में बच्चों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दो हफ्ते से नहीं आई रोडवेज बस, स्कूल आने-जाने में बच्चों को हो रही परेशानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। बरवाला खंड के भरैली गांव तक चलने वाली रोडवेज बस पिछले 12 दिनों से संचालन में नहीं है। इसकी वजह से गांव से स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिजनों का कहना है कि स्कूल के बच्चों का बस से जाने-आने का बस पास बना है लेकिन पिछले एक महीने से लगातार रोडवेज बस नहीं आ रही। इस कारण या तो बच्चों को महंगे निजी साधनों से जाना पड़ता है या फिर अनुपस्थित होना पड़ रहा है।
गांव भरैली की रहने वाली कविता रानी ने बताया कि हमारा बच्चा गांव से पांच किलोमीटर दूर गांव बतौड़ के संस्कृति मॉडल स्कूल में पढ़ता है।रोडवेज बस से स्कूल जाने और आने के लिए तीन माह का पास बनवाया है। लेकिन परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण इस रूट पर बस नियमित रूप से समय से नहीं आ रही। इस कारण स्कूली बच्चों के अलावा अन्य लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।