फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Roads were submerged, drivers were stuck in a jam for two hours near the railway underpass

Panchkula News: सड़कें जलमग्न, रेलवे अंडरपास के पास दो घंटे तक जाम में फंसे रहे वाहन चालक

Sat, 21 Jun 2025 01:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Roads were submerged, drivers were stuck in a jam for two hours near the railway underpass
पंचकूला। शहर में शुक्रवार सुबह करीब दो घंटे की बारिश ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। रोड गली जाम हो गई। सड़कों पर पानी भर गया और बारिश के बाद इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 और 2 में गड्ढे में वाहन फंसे रहे। वहीं, रेलवे अंडरपास के पास वाहन चालक दो घंटे का जाम में फंसे रहे। इसके अलावा सिविल अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर और नई बनी बिल्डिंग न्यू मदर केयर चाइल्ड अस्पताल की बिल्डिंग के बाहर पानी भर गया। इससे लोगों को आने-जाने में भी परेशानी हुई। पानी को निकालने में पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम को दो घंटे से अधिक का समय लगा। रोड गलियां ब्लॉक होने से इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 और 2 के अलावा शहर में कई जगह जलभराव के हालात बने रहे।
विज्ञापन

नगर निगम और पीएमडीए की ओर से शहर की गलियोंं को 30 मई तक साफ करने के दावे किए गए थे, लेकिन दो घंटे की बारिश में दावे धराशायी हो गए। इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 और 2 और रेलवे अंडर पास के बाहर खोदे गए सड़क पर गड्ढों के कारण वाहन जाम में फंस गए। सेक्टर-15, 16, बुढ़नपुर कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, परशुराम चौक सहित सभी जगह सड़कों पर पानी भरा रहा। यही हाल सेक्टर-5 /10 की स्लिप रोड पर रहा। सेक्टर-21 की ओर भी पानी से सड़कें लबालब भरी रहीं। शहर के सेक्टर-11, 12, 14, 15, 16, 16 में भी यही हालात बने रहे।
विज्ञापन

बॉक्स ---
सिविल अस्पताल और न्यू मदर केयर चाइल्ड अस्पताल में भर गया पानी
दो घंटे की बारिश के बाद सिविल अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर पानी भर गया। इसकी सफाई कर्मचारियों की ओर से की गई। जमा पानी फिर भी निकाला नहीं जा सका। नए मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल के बाहर पानी भर जाने से पोस्टमार्टम हाउस और सिविल अस्पताल आने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। अस्पताल के दूसरे गेट में भी पानी भरा रहा। पानी भरा होने के कारण लोग परेशान रहे। गायनी वार्ड में इलाज कराने आई सेक्टर-16 की सुचेता सिंह ने बताया कि पानी अस्पताल के बाहर भरा होने से परेशानी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम को बुलाया गया। टीम की ओर से पानी दो घंटे में निकाला गया।
डॉ. आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल
कोट --
मानसून सीजन के मद्देनजर नगर निगम और पीएमडीए की ओर से सभी रोड गली की सफाई कराई जा रही है। जिन एरिया में सफाई नहीं हुई है, उसे भी जल्द ठीक कराया जाएगा। सभी जगह की रोड गलियां साफ करवाएंगे और जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी।
-अपराजिता, कमिश्नर, नगर निगम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed