{"_id":"63ea9bd67e1fc62aeb073d26","slug":"roads-made-of-24-crores-will-get-rid-of-jam-in-sectors-across-ghaggar-pkl-office-news-c-16-1-60434-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला: घग्गर पार के सेक्टरों को 24 करोड़ से बनी सड़कें दिलाएंगी जाम से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला: घग्गर पार के सेक्टरों को 24 करोड़ से बनी सड़कें दिलाएंगी जाम से निजात
विज्ञापन
दीपक शाही पंचकूला। पीआर-7 बनने के बाद पंचकूला में जीरकपुर जैसे हालात न बने, इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने घग्गर पार के कुछ सेक्टरों के सड़कों का विस्तार करने का फैसला किया है। सेक्टर-24/26 के राउंड अबाउट से सेक्टर 20/21 की विभाजित सड़क तक घग्गर नदी पर बनने वाले पुल का रास्ता खुलने के बाद घग्गर पार के सेक्टरों के मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक अचानक बढ़ जाएगा और जाम की स्थिति पैदा होगी। इस कारण एचएसपीपी सेक्टर-23 और 25 के मार्ग का दोहरीकरण करने जा रहा है, जो सीधा नेशनल हाईवे से जुड़ेगा। इसके अलावा जहां रिंग रोड से जुड़ने वाला सेक्टर-24/26 पुल का निर्माण किया जा रहा है, वहां से सेक्टर-28 तक सड़क का दोहरीकरण किया जाएगा। प्राधिकरण दोनों प्रोजेक्टों पर करीब 24 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसका एस्टीमेट तैयार कर विभाग के इंजीनियरिंग ने आला अधिकारियों को मंजूरी के लिए भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
प्रोजेक्ट नंबर वन
सेक्टर-23 और 25 मार्ग के दोहरीकरण पर करीब 14 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। इसमें चार करोड़ रुपये का 70 मीटर लंबा ब्रिज और 11 करोड़ रुपये का सड़क निर्माण शामिल है। यह मार्ग सीधा पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे से जुड़ा है। कई सालों से कोर्ट केस के चलते मार्ग से जुड़ा प्रोजेक्ट अधर में लटका था। अब कानूनी दांवपेंच से निपटने के बाद विभाग मार्ग के साथ लगते सेक्टर-25 पार्ट थ्री को एचएसवीपी काॅमर्शियल सेक्टर के रूप विकसित करेगा। जिसकी प्लानिंग विभाग पहले ही कर चुका है।
प्रोजेक्ट नंबर दो
सेक्टर-28 मार्ग का होगा दोहरीकरण
पंचकूला सेक्टर-28 का मार्ग का दोहरीकरण होगा। इस पर करीब 10 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस मार्ग के दोहरीकरण से सेक्टर-20, 23, 24, 25, 26, 27, 28, सहित दिल्ली से जीरकपुर रिंग रोड के रास्ते पंचकूला में आने वाले हजारों वाहन चालकों को लाभ मिलेगा। जिन्हें सेक्टर के अंदर से पंचकूला-यमुनानगर मार्ग पर जाना होगा। इस मार्ग को कनेक्ट करने के लिए पहले ही विभाग फ्लाइओवर का निर्माण किया है, जो सिंगल रोड से जुड़ा है।
विज्ञापन
मोहाली एयरपोर्ट और पीआर-7 से पंचकूला आने वालों को भी मिलेगा लाभ पहले ही घग्गर नदी पर सेक्टर-24/26 के राउंड अबाउट से सेक्टर 20/21 की विभाजित सड़क तक घग्गर नदी पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ को कनेक्ट करने वाली रिंग रोड पीआर-7 से जुड़ने वाले पुल के रास्ते नेशनल हाईवे पर जाने वाले हजारों वाहन चालकों को राहत मिलेगी। वहीं पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे से भी पीआर-7 की कनेक्टिविटी हो जाएगी। कुल मिलाकर हिमाचल और यूपी से आने वाले वाहनों को भी काफी सुविधा होगी। हिमाचल के लोग जीरकपुर के जाम में नहीं फंसेंगे। लोग दिल्ली से आने के बाद पंचकूला के रास्ते हिमाचल सीधे निकल जाएंगे।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-23 और 25 के मार्ग और सेक्टर-28 मार्ग का दोहरीकरण किया जाएगा। इसके लिए एस्टीमेट तैयार कर मंजूरी के लिए भेजा गया है। मंजूरी मिलने से ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। - एनके पायल, एक्सईएन एचएसवीपी पंचकूला।