फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Roads jammed during road show, drivers upset

Panchkula News: रोड शो के दौरान सड़कें जाम, वाहन चालक हुए परेशान

Sun, 07 Jan 2024 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Roads jammed during road show, drivers upset
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रोड शो के दौरान शनिवार को शहर के कई मार्गों पर लंबा जाम लग गया। माजरी चौक से लेकर घग्गर पुल तक जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम की ट्रैफिक लाइट पर एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। शनिवार को आधे किलोमीटर के रोड शो के चलते स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी घग्गर पार निवासियों को उठानी पड़ी। ट्रैफिक को सुचारु चलाने के लिए पुलिसकर्मी तैनात थे। पुलिस ने बैरिकेट लगाकर कई रूटों को डायवर्ट किया था। इसमें ओल्ड पंचकूला से शहर की तरफ जाने वाले रास्ते को सुबह करीब साढ़े 10 बजे बंद कर दिया गया था। करीब दोपहर दो बजे उन रास्तों को खोला गया।
विज्ञापन


ये रास्ते रहे जाम
- रामगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों को रोकने से माजरी चौक से घग्गर पुल तक जाम लग गया
- घग्गर पार के लोग तवा चौक से होकर सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम की ट्रैफिक लाइट पर पहुंचे। यहां भी करीब एक किमी लंबा जाम लगा था
- जीरकपुर से ओल्ड पंचकूला फ्लाईओवर के नीचे भी वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं थीं
- ओल्ड पंचकूला में भी वाहनों की लाइनें लगीं हुईं थीं

ये रास्ते रहे बंद
- ओल्ड पंचकूला से सेक्टर-2 की तरफ जाने वाले रूट को पुलिस ने बंद कर दिया था
- सेक्टर-6 से बेला विस्टा की ओर जाने वाली सड़क को करीब ढाई घंटे के लिए बंद किया गया था
- जीरकपुर की ओर से पंचकूला डीसी ऑफिस की ओर आने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया गया था
- माजरी चौक से बेला विस्टा की ओर आने व जाने वाले रास्ते को दोपहर करीब 2 बजे तक बंद रखा गया
- हैफेड चौक से बेलाविस्टा की ओर आने और जाने वाली सड़क को बंद रखा गया था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed