{"_id":"6786c029ae57af21040c1f83","slug":"roads-and-streets-broken-no-garbage-collection-terror-of-animals-and-dogs-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-14185-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रोड गली टूटी, कूड़े का उठान नहीं, पशुओं-कुत्तों का है आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रोड गली टूटी, कूड़े का उठान नहीं, पशुओं-कुत्तों का है आतंक
विज्ञापन
सोसाइटी में घूमते जानवर और कुत्ते। संवाद
पंचकूला। सेक्टर-20 जीएच-111 में मां शक्ति को-ऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में लोग रोड गली टूटने, लावारिस पशुओं की सोसाइटी में घुसने और सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने और पानी में शोरा आने के करण गीजर और आरओ खराब होने से परेशान हैं। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि वह आधुनिक सुविधा से लैस सोसाइटी में रहने के सपने के साथ यहां आए थे लेकिन यह सपना उनका अभी तक विभागों की खामियों के कारण पूरा नहीं हो पाया है।
सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि नगर निगम की ओर से लावारिस पशुओं और कुत्तों को नहीं पकड़ा जा रहा है। वह सोसाइटी के अंदर कई बार घुस जाते हैं। रोड गली के लिए कई बार मिल चुके हैं। इसके बाद इसे भी ठीक नहीं किया गया है। सोसाइटी के बाहर गटर का पानी बहने के कारण मच्छर ठंड में घरों में पैदा हो रहे हैं। इस तरह के हालात में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सहित सभी जगह पर शिकायत कर चुके हैं। आश्वासन के बाद आज तक इस पर कोई काम नहीं किया गया है।
रोड गली है खराब
सोसाइटी के सामने की रोड गली टूटी हुई है। इसे लेकर कई बार नगर निगम से गुहार लगा चुके हैं। अभी तक इस पर कोई काम नहीं हो पाया है। इस कारण परेशानी हो रही है। - धर्मवीर जागलान
विज्ञापन
सोसाइटी में घुसते हैं लावारिस पशु
कई बार गार्ड लगाने के बाद भी सोसाइटी पशु और कुत्ता सोसाइटी में घुस जाते हैं। इस कारण परेशानी हो रही है। इस समस्या का हल नहीं किया गया है। - अनिल अग्रवाल, सोसाइटी सचिव
गारबेज नहीं उठ रहा
नगर निगम की तरफ से डोर टू डोर गारबेज उठाने की बात कही गई थी। इसे अभी तक उठाया नहीं जा रहा है। इसके लिए रुपये खर्च कर कूड़ा उठाने वालों को लगाना पड़ रहा है। -अश्विनी शर्मा
वाटर क्वालिटी है खराब
पानी में अंदर शोरा आ रहा है। इस कारण नल, गीजर और आरओ खराब हो रहे हैं। इस बात की शिकायत किए जाने के बाद भी अधिकारी इसे मानने को तैयार नहीं हैं। - अनिल कुमार
निकासी नहीं होती
बारिश के दिनों में रोड गलियां ठीक नहीं होने के कारण पानी की निकासी नहीं होती है। यह जाम होने के कारण सोसाइटी के अंदर पानी भर जाता है। इस समस्या का निदान नहीं हो सका है। -नरेंद्र कुमार
प्रेशर हॉर्न पर रोक नहीं
सोसाइटी के बाहर की सड़क पर नाका और पुलिस गश्त नहीं है। इस कारण सोसाइटी के सामने बुलेट और अन्य वाहनों के प्रेशर हॉर्न बजते हैं। इसकी शिकायत भी सोसाइटी की ओर से दी गई लेकिन इसका हल नहीं निकला है। -रामदास शर्मा
ठंड में भी मच्छर पैदा हो रहे
सोसाइटी के बाहर गंदा पानी बह रहा है। इस कारण ठंड में भी घर में मच्छर पैदा हो रहे हैं। कई बार इनके काटने से सोसाइटी में डेंगू, मलेरिया के मामले सामने आ जाते हैं। - दीवान चंद
नगर निगम के साथ जल्द मीटिंग करेंगे। अगर पानी खराब होने की समस्या है तो इसे भी ठीक कराया जाएगा। लोगों की समस्या का समाधान करेंगे। - मोहर सिंह, जेई, एचएसवीपी
नगर निगम की टीम भेजी जाएगी। सभी रोड गलियों की समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके लिए पंचकूला के अन्य विभागों के साथ मीटिंग कर जल्द समस्या का निदान करेंगे। -कुलभूषण गोयल, महापौर, पंचकूला नगर निगम