{"_id":"6ad91e5caecf206c9b0a19c6","slug":"road-to-sherla-tal-in-poor-condition-villagers-demand-repairs-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-142904-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: शेरला ताल तक सड़क बदहाल, ग्रामीणों ने उठाई मरम्मत की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: शेरला ताल तक सड़क बदहाल, ग्रामीणों ने उठाई मरम्मत की मांग
विज्ञापन
आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के लोगों को हो रही परेशानी, हिमाचल जाने के लिए भी यही प्रमुख रास्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। मोरनी गांव से शेरला ताल व हरियाणा हिमाचल को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खराब होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह क्षतिग्रस्त हिस्सों के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है।
ग्रामीण कुलदीप, हेमंत, करन सिंह, चंदन सहित अन्य लोगों का कहना है कि यह सड़क क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के लोगों के आवागमन का प्रमुख साधन है। इसके अलावा मोरनी से हिमाचल प्रदेश की ओर जाने के लिए भी यही एक प्रमुख रास्ता है। ऐसे में सड़क की खराब हालत के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ इस मार्ग से गुजरने वाले अन्य यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सड़क की स्थिति का जल्द निरीक्षण करवाया जाए और प्राथमिकता के आधार पर इसकी मरम्मत करवाई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।