फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Road safety is directly related to life safety... follow traffic rules

Panchkula News: सड़क सुरक्षा का सीधा संबंध जीवन सुरक्षा से... यातायात नियमों का करें पालन

Sat, 05 Jul 2025 01:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Road safety is directly related to life safety... follow traffic rules
पंचकूला। सेक्टर-12ए के सार्थक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और सेक्टर-6 के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों को शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में ट्रैफिक एसएचओ सुनील कुमार उनकी टीम ने छात्रों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन


सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को कहा कि सड़क सुरक्षा का सीधा संबंध जीवन सुरक्षा से है। अगर नियमों का पालन करें तो दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। साथ ही उन्होंने बाइक के पीछे बैठने पर हेलमेट पहनने, जेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग, सीट बेल्ट लगाने और ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करने जैसे बिंदुओं पर विशेष जानकारी दी। सुनील ने कहा कि छोटी-छोटी चीजें हमें गंभीर दुर्घटनाओं बचा सकती हैं। इस दाैरान सभी विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


यह ट्रैफिक नियम जागरुकता कार्यक्रम डीएलएसए के वार्षिक प्लान और पुलिस उपायुक्त अपराध एंव यातायात अमित दहिया के निर्देश पर आयोजत किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकगण, मुख्य सिपाही नीरज, ड्रिल इंस्ट्रक्टर संदीप समेत अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed