{"_id":"678c0b7f5f3532d99300917d","slug":"road-label-high-new-mansa-devi-group-housing-society-gets-filled-with-water-when-it-rains-panchkula-news-c-87-1-pan1001-118778-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सड़क का लेबल ऊंचा... बारिश होने पर न्यू मनसा देवी ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में भर जाता है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सड़क का लेबल ऊंचा... बारिश होने पर न्यू मनसा देवी ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में भर जाता है पानी
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-20 के न्यू मनसा देवी ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी जीएच-34 के सामने की सड़कों का लेबल दो से ढाई फीट ऊपर हो गया है। इसके चलते बरसात में सोसाइटी के अंदर पानी भर जाता है। कई बार तो स्थानीय लोगों को लिफ्ट से पानी निकालना पड़ता है। सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि रिकाॅर्पेटिंग के समय सड़क को स्क्रैच नहीं किया जाता है, जिसके चलते सड़क की ऊंचाई सोसाइटी की गेट से ऊपर हो गई है। वहीं सोसाइटी के लोग पानी में शोरा आने के चलते परेशान हैं।
गृहणियों का कहना है कि पानी का टीडीएस लेबल हाई रहता है। यहां पानी की प्रॉपर क्लोरिनेशन भी नहीं होती है। इसके अलावा नगर निगम की ओर से सोसाइटी से आज तक कूड़ा नहीं उठाया गया है। लोगों कहना है कि नगर निगम हर जगह से कूड़ा उठाता है, उनकी सोसाइटी से क्यों नहीं।
क्या कहते हैं हाउसिंग सोसाइटी जीएच-34 के निवासी
नगर निगम इस समस्या से तुरंत निजात दिलाए
साल 2000 में सोसाइटी का लेबल सड़क से ऊपर था। एस्टीमेट बढ़ाने के चक्कर में सरकारी विभागों ने सड़क की रिकाॅर्पेटिंग के समय सड़कों को स्क्रैच नहीं किया। नतीजा उसी सड़क की बार-बार रिकार्पेटिंग होने के चलते सड़क का लेबल ऊपर उठता गया। इस वजह से सोसाइटी के अंदर बरसाती पानी भर जाता है। इस पर नगर निगम को ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
-राजेश कुमार
पानी की सप्लाई में ज्यादा मात्रा में आ रहा शोरा
सोसाइटी के अंदर आने वाले पानी की सप्लाई में ज्यादा मात्रा में शोरा आ रहा है। इसके चलते गीजर और नलके जाम हो गए हैं। वहीं, सोसाइटी के लिफ्ट में बरसात के दिनों में पानी भर जाता है। ड्रेनेज की सफाई नहीं होेने के चलते बारिश के बाद मुख्य मार्ग पर पानी आधे घंटे तक भरा रहता है। -अनीता
गेट के सामने लगता है जाम
सोसाइटी की गेट के सामने अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। सुबह और शाम सोसाइटी की गेट से निकलना मुश्किल हो जाता है। ट्रैफिक पुलिस को ध्यान देना चाहिए। सोसाइटी के सामने का सारा फुटपाथ टूट गया है। -अर्पणदीप नरूला
कोट
डोर-टू-डोर कूड़ा नगर निगम की ओर से नहीं उठाया जाता है। इसके अलावा सोसाइटी के सामने लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। जाम की भी दिक्कत है। कई बार तो सोसाइटी से बाहर निकलने में दस से पंद्रह मिनट लग जाता है। -भरत सिंह
कोट
लावारिस पशुओं को नगर निगम की ओर से उठवाया जा रहा है। सेक्टर-20 से लावारिस पशुओं को उठवाया जाएगा। रहा सवाल सड़कों की रिकार्पेटिंग का तो मानकों के आधार पर ही किया जाता है। फिर भी सड़क निर्माण के समय कहीं कोई अनियमितता दिखती है तो लोग संपर्क करें, तत्काल कार्यवाही की जाएगी। -कुलभूषण गोयल, महापौर नगर निगम पंचकूला
कोट
सेक्टर-20 में कई सोसाइटियों से पानी में शोरा की शिकायत मिली है। पानी में ज्यादा शोरा है। इसका एक मात्र एक विकल्प है, भू जल का दोहन कम किया जाए। रहा सवाल पानी में क्लोरीन की मात्रा का तो उसको सही करवाया दिया जाएगा। मोहर सिंह, जेई एचएसवीपी पंचकूला