फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Road from Lohgarh to crematorium will be built with 40 lakhs, road work started by cracking coconut

40 लाख से बनेगी लोहगढ़ से श्मशानघाट तक की सड़क, नारियल फोड़कर रोड़ काम करवाया शुरू

Tue, 08 Jun 2021 01:58 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Road from Lohgarh to crematorium will be built with 40 lakhs, road work started by cracking coconut
पिंजौर। लोहगढ़ से गांव के श्मशानघाट तक की सड़क का पूर्व निगरानी सदस्य गुरदेव सिंह लोहगढ़ ने नारियल फोड़कर काम शुरू करवाया। इस सड़क के निर्माण पर तकरीबन 40 लाख की लागत आएगी। इसका काम नगर परिषद विभाग की ओर से पूरा करवाया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक लतिका शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहीं।
विज्ञापन

पूर्व निगरानी सदस्य गुरदेव सिंह ने बताया कि गांव से श्मशानघाट तक सड़क न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने पूर्व विधायक लतिका शर्मा को ग्रामीणों की समस्या से अवगत करवाते हुए श्मशानघाट तक सड़क बनवाने की मांग की थी। पूर्व विधायक ने समस्या हल के लिए सड़क निर्माण का काम मंजूर करवाया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सुनील धीमान, मंडल महामंत्री हरीश मोंगा, उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, पूर्व पार्षद कृष्ण लाल लांबा, जिला सहसंयोजक व्यापार प्रकोष्ठ तरसेम गुप्ता, सूरिंदर छिन्दा, शक्ति केंद्र प्रमुख करण जोशी, मनजीत सिंह, परविंदर सिंह, गुलशन ठाकुर, गुरसेवक, हरविंदर नागरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed