{"_id":"66f9cd51815a8f41d00ca094","slug":"ro-panchkula-issued-notice-to-71-absent-officers-pkl-office-news-c-290-1-pkl1067-11260-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आरओ पंचकूला ने 71 गैरहाजिर अधिकारियों को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आरओ पंचकूला ने 71 गैरहाजिर अधिकारियों को दिया नोटिस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला विधानसभा क्षेत्र का मतदान करवाने के लिए चयनित पीठासीन, सहायक पीठासीन और पोलिंग अधिकारियों की दूसरी रिहर्सल में न पहुंचने वाले 71 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब न देने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी पंचकूला गौरव चौहान ने बताया कि पंचकूला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के लिए नियुक्त पोलिंग पार्टियों व टेबल ड्यूटी में ट्रेनिंग में अनुपस्थित कर्मचारियों को नियमानुसार कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग 24 सितंबर को इंद्रधनुष और सेक्टर-1 काॅलेज के ऑडिटोरियम में रखी गई थी। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।