फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Riya Kaushik and Sarthak won CLTA Aayata Championship

शीर्ष स्तर की टेनिस खिलाड़ी हरलीन कौर को रिया कौशिक ने हराया

Wed, 13 Jan 2021 10:26 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Riya Kaushik and Sarthak won CLTA Aayata Championship
चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम में बुधवार को लड़के और लड़कियों के एकल फाइनल मुकाबले खेले गए। सीएलटीए आएटा चैंपियनशिप सीरीज टेनिस प्रतियोगिता में रिया कौशिक और ली-कार्बुजिए केंद्र निदेशक दीपिका गांधी का बेटा सार्थक गांधी अंडर-18 आयु वर्ग में विजेता रहे। लड़कों के अंडर-18 आयु वर्ग में शीर्ष स्तर के टेनिस खिलाड़ी सार्थक गांधी ने नाव्या वर्मा को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से हराया। गांधी सीएलटीए आएटा चैंपियनशिप सीरीज टेनिस टूर्नामेंट के टॉप रैंक के खिलाड़ी हैं और इसी महीने इंडियन टेनिस फेडरेशन टूर्नामेंट खेलने के लिए दिल्ली जाएंगे। लड़कियों के अंडर-18 आयु वर्ग में रिया कौशिक ने बड़ा उलटफेर करते हुए शीर्ष स्तर की खिलाड़ी हरलीन कौर को 6-2, 6-2 से मात दी। रिया कौशिक इस मैच में हरलीन कौर के सामने बिना दवाब के खेलते रही। रिया ने इस टूर्नामेंट की शीर्ष स्तर और देश में 22वें नंबर की खिलाड़ी हरलीन कौर को हराकर मैच जीत लिया। चैंपियनशिप के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सीएलटीए के प्रमुख कोच रोमन सिंह ने पुरस्कृत किया। रोमन सिंह ने कहा कि फाइनल में रिया ने जिस तरह से हरलीन को हराया, उसका यह प्रदर्शन काबिले तारीफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed