{"_id":"5fc00ed68ebc3e9ba007db89","slug":"right-to-equality-from-constitution-dc-pkl-office-news-pkl3952950196","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान से मिला समानता का अधिकार : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान से मिला समानता का अधिकार : डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। 71वें संविधान दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को पंचकूला जिला प्रशासन सहित अन्य विभागों में संविधान दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय पर सचिवालय सभागार में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन किया गया। इस दौरान डीसी मुकेश कुमार आहूजा ने कहा कि भारतीय संविधान की विशेषता है कि देश के सभी नागरिकों को बराबर के अधिकार मिले हैं, संविधान के अनुसार कोई भी नागरिक छोटा या बड़ा नहीं है।
भारतीय संविधान देश को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए अपने समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा व समता का अवसर प्रदान करता है। डीसी ने कहा कि भारतीय संविधान समता, न्याय व समरसता का प्रतीक है।
संविधान सभा ने व्यक्ति की गरिमा, राष्ट्र की एकता व अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर 26 नवंबर 1949 को संविधान देशवासियों को समर्पित किया। सभी अधिकारी व कर्मचारी संविधान की मूल भावना को आत्मसात करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने का कार्य करें।