फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rice millers not ready to lift paddy, little purchase on the first day

राइस मिलर्स धान उठाने को तैयार नहीं, पहले दिन न के बराबर खरीद

Mon, 04 Oct 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Rice millers not ready to lift paddy, little purchase on the first day
चंडीगढ़। हरियाणा की अनाज मंडियों में रविवार को न के बराबर खरीद हुई। इसका सबसे बड़ा कारण राइस मिलर्स का धान उठाने के लिए तैयार न होना है। हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने इसे देखते हुए मुख्यमंत्री से अनेक मांगें की हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन के चेयरमैन रजनीश चौधरी ने कहा कि रविवार को हरियाणा की किसी भी मंडी में धान की सरकारी खरीद नहीं हुई। कुछ समस्याओं के कारण राइस मिलर धान उठाने से मना कर रहे हैं। 19 प्रतिशत नमी के मापदंड से धान की खरीद की जाए। इस मापदंड को सरकार जल्दी से लागू करवाया। सरकार खरीदे गए धान की आढ़त 2.5 प्रतिशत देने के स्पष्ट निर्देश दे। हरियाणा में प्रति एकड़ 35 क्विंटल धान निकलता है, इसे सरकार ने प्रति एकड़ 25 क्विंटल ही खरीदने का निर्णय लिया है। इससे किसानों के सामने बकाया धान की बिक्री की समस्या खड़ी हो जाएगी। किसानों को अपनी धान बेचने के लिए शेड्यूल करवाने का निर्देश दिया गया है, उसे वापस लिया जाए। जो किसान पोर्टल पर पंजीकृत हैं उनका गेट पास काटकर फसल बेचने के लिए आने दें। चौधरी का कहना है कि मार्केटिंग बोर्ड ने मजदूरों की मजदूरी गत वर्ष की अपेक्षा कम देने के आदेश दिए हैं। इससे मजदूरों में भारी रोष है। उनकी मजदूरी बढ़ाई जाए। मुख्यमंत्री से निवेदन है कि इन सभी बातों पर विचार कर धान की खरीद जल्दी से जल्दी शुरू करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed