फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Reunited an elderly person who had lost their way with their family.

Panchkula News: भटके बुजुर्ग को परिवार से मिलाया

Sat, 13 Jun 2026 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Reunited an elderly person who had lost their way with their family.
81 वर्षीय बुजुर्ग रास्ता भटककर पहुंचे पंचकूला, पुलिस ने रातभर देखभाल कर परिजनों तक पहुंचाया
विज्ञापन

चंडीगढ़ हाईकोर्ट के काम से आए थे, रास्ता भटकने के बाद सेक्टर-15 में मिले
दस्तावेजों से मिला सुराग, पहचान सत्यापित कर भतीजे के सुपुर्द किया
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। पंचकूला पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए रास्ता भटक गए 81 वर्षीय बुजुर्ग को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाया। चंडीगढ़ हाईकोर्ट के एक मामले के सिलसिले में आए बुजुर्ग रास्ता भटककर सेक्टर-15 क्षेत्र में पहुंच गए थे। पुलिस ने उन्हें सुरक्षित थाने में रखा, रातभर देखभाल की और दस्तावेजों के आधार पर परिजनों का पता लगाकर सकुशल परिवार को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार वीरवार रात पीएसआई अजय कुमार पुलिस टीम के साथ सेक्टर-15 क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक बुजुर्ग परेशान हालत में घूमते दिखाई दिए। पूछताछ करने पर पता चला कि वह सुनने और बोलने में असमर्थ हैं तथा मानसिक रूप से भी परेशान थे। काफी प्रयास के बाद केवल इतना पता चल सका कि वह महेंद्रगढ़ जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


दस्तावेजों से मिला परिवार का सुराग
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम बुजुर्ग को सेक्टर-14 थाना लेकर आई। रातभर उनकी देखभाल की गई। जांच के दौरान उनके पास मौजूद दस्तावेजों से एक मोबाइल नंबर मिला। उस नंबर पर संपर्क करने पर बुजुर्ग के पोते से बात हुई। उसने बताया कि उनके दादा चंडीगढ़ हाईकोर्ट में एक पुराने मामले के संबंध में आए थे और वहां से लापता हो गए थे। परिवार उनकी तलाश कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहचान के बाद परिजनों को सौंपा
शुक्रवार को बुजुर्ग का भतीजा सेक्टर-14 थाना पहुंचा। पुलिस ने पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किया। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बुजुर्ग को उनके भतीजे के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल के लिए आभार जताया।


कोट
पंचकूला पुलिस कानून-व्यवस्था के साथ-साथ बुजुर्गों, असहायों और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भी हमेशा तत्पर है। टीम ने त्वरित कार्रवाई कर बुजुर्ग को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया है।
-सृष्टि गुप्ता, डीसीपी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed