फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Retired soldier's son attacked with sword, got seven stitches on his head

Panchkula News: तलवार से सेवानिवृत्त फौजी के बेटे पर हमला, सिर में लगे सात टांके

Tue, 11 Mar 2025 01:18 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 11 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Retired soldier's son attacked with sword, got seven stitches on his head
शिकायत पर सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, बीच बचाव करने पर पिता पर भी किया हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। गुरुद्वारा नाडा साहिब में माथा टेककर आ रहे फौजी के बेटे पर पांच लोगों ने तलवार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीड़ घग्गर निवासी सेवानिवृत्त फौजी अमरीक सिंह की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि घर के बगल रहने वाले राकेश, दीपक, पिंका, मीनू, रानी और उसके दोनों बेटे ने मिलकर बेटे बिक्रमजीत सिंह पर तलवार और लाठी-डंडाें से हमला कर दिया। हमले से सिर पर कट लगने से खून बहने लगा। आसपास के लोगों की मदद से बेटे को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर में सात टांके लगाए हैं।


अस्पताल जाते समय दोबारा किया हमला
बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि जब वह घायल हो गया तो पिता के साथ अस्पताल जाने लगा। यह देख हमलावरों ने गाड़ी रोककर फिर से उसे पीटा। बीच बचाव के लिए पिता आए तो उन पर भी डंडे से वार कर दिया। हमले में बिक्रमजीत के पिता अमरीक सिंह के पैर और हाथ में भी चोटें आई हैं। फिलहाल अस्पताल से इलाज के बाद दोनों को छुट्टी मिल गई है। पीड़ितों की शिकायत के बाद सात आरोपियों के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी करनैल सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed