फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Retired officer cyber-cheated of Rs 2.11 lakh, Rs 1.50 lakh frozen

Panchkula News: रिटायर्ड अधिकारी से 2.11 लाख की साइबर ठगी, 1.50 लाख फ्रीज

Sat, 25 Oct 2025 12:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Retired officer cyber-cheated of Rs 2.11 lakh, Rs 1.50 lakh frozen
पंचकूला। सेक्टर-15 निवासी एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को साइबर ठगों के निशाना बनाया। ठगों ने लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवाने के नाम पर 2.11 लाख रुपये निकाल लिए। हालांकि पीडि़त की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई से 1.50 लाख रुपये फ्रीज कर लिए गए जिससे बड़ी हानि टल गई। शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार, रिटायर्ड बैंक अधिकारी ने बताया कि उन्हें लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवाना था। चार दिन पहले उन्होंने फेसबुक पर लिंक देखा और उस पर क्लिक कर दिया। लिंक पर क्लिक करते ही एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई जिसने खुद को पीएनबी हेड ऑफिस का कर्मचारी बताया और सर्टिफिकेट अपडेट करने में मदद की पेशकश की। आरोपी के झांसे में आकर प्रमोद कुमार ने बैंक अकाउंट और कार्ड डिटेल साझा कर दी। कुछ देर बाद मोबाइल पर ओटीपी आने पर शक हुआ। उन्होंने तुरंत बेटे को बताया और नजदीकी बैंक शाखा पहुंचकर बैंक मैनेजर को पूरी जानकारी दी। बैंक अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खाता फ्रीज कर दिया। तब तक ठग 50 हजार रुपये एक निजी बैंक खाते में ट्रांसफर कर चुके थे लेकिन बाकी 1.50 लाख रुपये समय रहते रोक लिए गए। शिकायतकर्ता ने ठगी की सूचना डेढ़ घंटे के भीतर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज करवाई जिसके चलते रकम का बड़ा हिस्सा सुरक्षित हो सका। इसकी शिकायत सेक्टर-20 साइबर थाना में दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed