फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Retired employee duped of Rs 7.85 lakh in land deal, case registered against three accused

Panchkula News: जमीन सौदे में रिटायर्ड कर्मचारी से 7.85 लाख की ठगी, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

Sun, 30 Nov 2025 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Retired employee duped of Rs 7.85 lakh in land deal, case registered against three accused
पंचकूला। भिवानी के एक रिटायर्ड कर्मचारी के साथ जमीन खरीदने के नाम पर 7.85 लाख रुपये की ठगी हुई है। पीड़ित रिपुदमन ने सेक्टर-7 थाना पंचकूला में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

रिपुदमन ने शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने परिचित सूर्यकांत के माध्यम से रामवीर सिंह से 40 लाख रुपये में एक प्लॉट खरीदने का सौदा किया था। बयाना के रूप में उन्होंने 50 हजार रुपये और 7.35 लाख रुपये रामवीर सिंह के बैंक खाते में ट्रांसफर किए।
विज्ञापन

जब प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं हुई, तो आरोपियों ने बहाने बनाने शुरू कर दिए। बाद में पता चला कि प्लॉट की असली मालकिन उषा देवी हैं। महिला ने सूर्यकांत के साथ एग्रीमेंट टू सेल किया था। रामवीर सिंह का किसी भी तरह का मालिकाना हक नहीं था और उन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। आखिरकार शिकायतकर्ता ने उषा देवी से सीधे संपर्क कर 32 लाख रुपये में प्लॉट खरीदा लेकिन आरोपियों ने उनके 7.85 लाख रुपये वापस करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में धोखाधड़ी का मामला बनता है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed