फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Result of recruitment of 4800 clerks will be issued afresh

चंडीगढ़ : 4800 लिपिकों की भर्ती का परिणाम नए सिरे से होगा जारी, अंगूठे और चेहरे का भी होगा मिलान

Tue, 17 May 2022 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Result of recruitment of 4800 clerks will be issued afresh
चंडीगढ़। वर्ष 2019 में भर्ती 4800 लिपिकों की भर्ती का परिणाम नए सिरे जारी किया जाएगा। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग अब दोबारा से चयनितों के दस्तावेजों की भौतिक जांच करेगा। इसके लिए आयोग जल्द शेड्यूल जारी करेगा। इस दौरान अंगूठे और चेहरों का भी मिलान किया जाएगा, जिसका मिलान नहीं होगा, उसको नौकरी से निकाला जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में आयोग ने एक नोटिस जारी कर संबंधित को अपने असली दस्तावेज तैयार रखने के लिए कहा है। साथ ही जांच के समय दस्तावेजों की एक कॉपी भी लानी होगी। नोटिस में कहा गया है कि पहले की गई दस्तावेजों की जांच को रद्द माना जाएगा और नए सिरे से जांच होगी। संशोधित मैरिट लिस्ट के आधार पर अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को ये भी बताना होगा कि उनको आरक्षण, सामाजिक आर्थिक आधार या शैक्षणिक योग्यता का लाभ मिला था या नहीं। इसके भी अभ्यर्थियों को असल दस्तावेज लाने होंगे। आवेदन के समय ऑनलाइन अप्लीकेशन में दिए गए दस्तावेज और दावों को भौतिक सत्यापन के समय नहीं दिखाने वालों के दावों को खारिज किया जाएगा और उनको उसका लाभ नहीं मिलेगा। आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आयोग ने उन्हें जो भी विभाग अलाट आवंटित किए गए हैं, उसके अनुसार वे लाग इन करके अपना विभाग जरूर लिखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने चेताया है कि अगर कोई अभ्यर्थी गलत या झूठे दस्तावेज पेश करेगा तो उसके दावे को रद्द कर दिया जाएगा और उसके खिलाफ आपराधिक केस दर्ज कराके भविष्य के लिए उसे भर्ती के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा। गौरतलब है कि क्लर्क भर्ती में तीन सवालों को लेकर कुछ अभ्यर्थी हाईकोर्ट गए थे। हाईकोर्ट ने 25 अप्रैल, 2022 को अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए दोबारा परिणाम जारी करने के आदेश दिए हैं।

कोट
हाईकोर्ट के आदेश पर नए सिरे से संशोधित परिणाम जारी किया जाएगा। यह सारी प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी, जो एक बार अनुपस्थित होगा उसे दोबारा मौका नहीं मिलेगा। अंगूठे और चेहरे के निशान मिलाए जाएंगे, जिनके नहीं मिलेंगे उनको बाहर किया जाएगा। -भोपाल सिंह खदरी, चेयरमैन, एसएचएससी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed