{"_id":"6966b24029b3ec27cc01e9cb","slug":"residents-of-the-colonies-are-scared-and-demand-security-from-the-administration-panchkula-news-c-87-1-pan1011-131679-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: स्लोवाकिया भेजने का झांसा, फर्जी ऑफर लेटर थमाकर लाखों हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: स्लोवाकिया भेजने का झांसा, फर्जी ऑफर लेटर थमाकर लाखों हड़पे
विज्ञापन
वर्क वीजा के नाम पर ठगी, दिल्ली की ट्रैवल एजेंसी के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से 2.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने दिल्ली स्थित एक ट्रैवल एजेंसी के संचालक और उसके सहयोगी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-26 निवासी मयूर सुदन की शिकायत पर दिल्ली के रितवी टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक विवेक यादव और उसके सहयोगी दिवस को नामजद किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार अगस्त 2024 में विदेश में नौकरी की तलाश के दौरान वेबसाइट के जरिए ट्रैवल एजेंसी से संपर्क हुआ था। फोन पर विवेक यादव ने यूरोप के देश स्लोवाकिया भेजने और नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।
शिकायत में बताया गया कि 1 सितंबर 2024 को वह अपने भाई के साथ दिल्ली स्थित कार्यालय पहुंचे, जहां मेडिकल, ऑफर लेटर और वीजा प्रक्रिया के नाम पर अलग-अलग किस्तों में पैसे वसूले गए। आरोप है कि पहले मेडिकल, फिर ऑफर लेटर और बाद में वीजा फीस के नाम पर कुल 3.05 लाख रुपये लिए गए।
विज्ञापन
आरोपियों ने पीड़ित को फर्जी मेडिकल रिपोर्ट और ऑफर लेटर सौंप दिए और वीजा इंटरव्यू की तारीखें बार-बार टालते रहे। जनवरी 2025 में दिल्ली बुलाकर एयरपोर्ट पर वीजा देने का झांसा दिया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर आरोपियों के फोन बंद मिले।
दबाव बनाने पर आरोपियों ने 2.20 लाख रुपये का चेक दिया, जो बैंक में बाउंस हो गया। बाद में गूगल-पे के जरिए केवल 85 हजार रुपये लौटाए गए, जबकि शेष राशि अब तक नहीं मिली। कुछ समय बाद ट्रैवल एजेंसी का कार्यालय भी बंद मिला और आरोपियों से संपर्क पूरी तरह टूट गया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।