{"_id":"6866dd1646a6a870d70642c1","slug":"resident-welfare-associations-plantation-program-more-than-thirty-plants-planted-panchkula-news-c-87-1-pan1010-124311-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का पौधरोपण कार्यक्रम, तीस से अधिक पौधे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का पौधरोपण कार्यक्रम, तीस से अधिक पौधे लगाए
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर 21 के पार्ट 3 में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रधान अजय मित्तल ने एक पेड़ मां के नाम से पौधरोपण किया। मित्तल ने कहा कि प्रकृति के प्रति हम सभी को अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए। प्रकृति का संरक्षण अपनी जिम्मेदारी मानकर हम सभी ने एक पौधा मां के नाम की भावना से अवश्य लगाना चाहिए। इस मौके पर पार्षद सुनीत सिंगला, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा, आरडब्ल्यूए प्रधान वी पी नरवाल, मंडल आई टी प्रमुख ललित गोयल सहित तमाम नागरिक एवं आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी उपस्थित रहे। पौधरोपण के तहत तीस से अधिक पौधे लगाए गए जिसे स्थानीय नागरिकों ने गोद लिया साथ ही पौधों के नियमित देखभाल का वचन लिया।
स्वदेशी जागरण मंच ने स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग की दिलाई शपथ
इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच की जिला महिला सह प्रमुख एवं भाजपा मंडल महामंत्री पुष्पा सिंहरोहा ने स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए सभी से अनुरोध किया। अरुण गर्ग ने उपस्थित स्थानीय नागरिकों को स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग करने एवं प्रोत्साहन देने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर आनंद सिंह, चित्रा गलहोत्रा, विजयलक्ष्मी, समाजसेवी टोनी गुप्ता, राजेश गोयल (लक्की) सहित अन्य उपस्थित रहे।