फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Reserve holiday special train will run on Kalka-Shimla heritage track from today

Panchkula News: कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर आज से दौड़ेगी रिजर्व हॉलीडे स्पेशल ट्रेन

Fri, 20 Dec 2024 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Reserve holiday special train will run on Kalka-Shimla heritage track from today
कालका। विश्व धरोहर कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर शुक्रवार से रिजर्वड हॉलीडे स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू होगा। सात कोच की ट्रेन में दो जीएस कोच, दो सीटी कोच, दो एफसीजेड कोच सहित एक प्रथम श्रेणी सिटिंग कम लगेज रूम कोच (एफसीजेडएलआर) कोच होगा। कालका से शिमला तक रिजर्वड हॉलीडे स्पेशल ट्रेन का संचालन 28 फरवरी तक होगा।
विज्ञापन


टॉय ट्रेन है सैलानियों की पहली पसंद

साल की बची छुट्टियां, क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए सैलानियों का कालका से शिमला के लिए आवागमन शुरू हो गया है। सैलानियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। बता दें कि हर साल हजारों की संख्या में सैलानी क्रिसमस और नए साल पर शिमला पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क मार्ग की अपेक्षा टॉय ट्रेन सैलानियों की पहली पसंद है, क्योंकि घुमावदार पहाड़ों के बीच से जब टॉय ट्रेन गुजरती है तो नजारा देखने लायक होता है। देश से ही नहीं अपितु विदेश से भी सैलानी टॉय ट्रेन के रोमांचित सफर का आनंद लेने के लिए कालका रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं।
विज्ञापन


यह रहेगा समय




रिजर्वड हॉलीडे स्पेशल ट्रेन कालका रेलवे स्टेशन से सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर शिमला के लिए रवाना होगी, जो 1:35 बजे शिमला पहुंचेगी। शिमला से यह ट्रेन शाम 4:50 बजे चलेगी, जो 9:50 बजे कालका रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पांच ट्रेनें चल रही हैं इस ट्रैक पर

- मेल एक्सप्रेस-ट्रेन संख्या 52457- समय सुबह 3:45 बजे

- शिवालिक एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या 52451- समय सुबह 5:45 बजे

- मेल एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या 52453- समय सुबह 6:20 बजे

- हिम दर्शन एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या 52459- समय सुबह 7:00 बजे

- हिमालयन क्वीन- ट्रेन संख्या 52455 समय 11:55 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed