फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Report of government, organization and alliance will go to BJP high command

भाजपा आलाकमान को जाएगी सरकार, संगठन और गठबंधन की रिपोर्ट

Thu, 22 Jul 2021 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Report of government, organization and alliance will go to BJP high command
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार, भाजपा संगठन, गठबंधन की कार्यप्रणाली और प्रगति की रिपोर्ट समय-समय पर भाजपा आलाकमान को जाएगी। रिपोर्ट लेने का जिम्मा भाजपा ने राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी को सौंपा है। बुधवार को नई दिल्ली में हुई कोर ग्रुप की बैठक में किसान आंदोलन समेत अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में डी पुरंदेश्वरी विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि प्रगति रिपोर्ट को जिम्मेदार लोग समय पर भेज दें। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री के हरियाणा दौरे को लेकर भी चर्चा हुई। हरियाणा में भाजपा की वर्तमान में राजनीतिक स्थिति क्या है, उसे लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। किसान आंदोलन के संदर्भ में प्रदेश की स्थिति पर भी मंथन किया गया। सभी ज्वलंत मुद्दों पर पार्टी और संगठन की आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की गई। वीरवार को गुरुग्राम में भाजपा के पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय महामंत्री के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन

कोर ग्रुप में पंचायत चुनाव, नगर परिषद और निकाय चुनाव को लेकर भी बातचीत हुई। कोरोना वायरस की तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए 16000 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके बारे में वस्तुस्थिति से बताया गया। बैठक में बताया गया कि हरियाणा में गठबंधन सरकार व भाजपा नेताओं का विरोध करने वाले लोग कांग्रेसी, कामरेड हैं जो किसानों का झंडा लेकर आते हैं। इसलिए सरकार के कामों को आम जनता तक पहुंचाएं। पंचायत चुनाव होने वाले हैं, उनके लिए प्रबंधन समिति बनाई गई है। 25 सितंबर तक संगठन में नियुक्तियां होंगी। 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उसकी रणनीति बनाई गई। मंत्रिमंडल विस्तार पर प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि इसका अधिकार मुख्यमंत्री को है।
विज्ञापन

बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े। प्रदेश प्रभारी विनोद तावडे, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर समेत कोर ग्रुप के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed