फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Report drug trafficking to 1933 or 90508-91508; your identity will remain confidential.

Panchkula News: नशा तस्करी की सूचना 1933 या 90508-91508 पर दें, पहचान रहेगी गुप्त

Wed, 03 Jun 2026 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Report drug trafficking to 1933 or 90508-91508; your identity will remain confidential.
आईटीआई पंचकूला में जागरूकता कार्यक्रम, 150 से अधिक विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम बताए
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने लोगों से नशा तस्करी और नशीले पदार्थों की बिक्री से जुड़ी सूचनाएं हेल्पलाइन नंबर 1933 और 90508-91508 पर देने की अपील की है। ब्यूरो ने स्पष्ट किया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इस संबंध में सेक्टर-14 स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पंचकूला में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 150 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार के दिशा-निर्देशों और पुलिस उप-महानिरीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में किया गया। राजकीय आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य मनदीप बेनीवाल की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में ब्यूरो के जागरूकता एवं पुनर्वास प्रभारी उपनिरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. वर्मा ने कहा कि नशा समाज और भावी पीढ़ियों के लिए अभिशाप है। यह मनुष्य के जीवन में शौक के रूप में प्रवेश करता है, लेकिन अंततः शोक का कारण बन जाता है। उन्होंने युवाओं से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित जानकारी एनसीबी की राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN अथवा हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 पर दी जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर संस्थान के अनुदेशक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed