फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Repair of Sector-21 and Bandar Ghati bridge started, long jam

Panchkula News: सेक्टर-21 और बंदर घाटी के पुल की मरम्मत शुरू, लगा लंबा जाम

Sun, 05 Mar 2023 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Repair of Sector-21 and Bandar Ghati bridge started, long jam
संवाद न्यूज एजेंसीपंचूकला। एचएसवीपी ने सेक्टर 21 व 3 के समीप घग्गर पुल और बंदरघाटी पुल की मरम्मत के लिए रास्तों को बंद कर दिया है। इसके चलते शनिवार को माजरी चौक ट्रैफिक लाइट के दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। माजरी चौक से साकेत अस्पताल और घग्गर पुल तक जाम लगने के कारण लोगों को परेशानी हुई। इस दौरान जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही, हालांकि पुलिस ने किसी तरह एंबुलेंस को निकाला, लेकिन वाहन चालक घंटों परेशान रहे। एचएसवीपी की तरफ से सेक्टर 3 व 21 के समीप घग्गर पुल की मरम्मत और सड़क की रिकारपेटिंग का काम किया जाएगा। इसके लिए एचएसवीपी ने 3 से 12 मार्च तक पुल को बंद कर दिया है। 300 मीटर इस पुल पर मास्टिक ऐसफाल्ट लेयर बिछाकर सड़क की रिकारपेटिंग की जाएगी। 10 दिन में पुल की मरम्मत के दौरान आम लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


27 फरवरी से बंद है बंदरघाटी का पुल
27 फरवरी से सेक्टर-23 डंपिंग ग्राउंड से बंदरघाटी होकर पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर जाने वाली सड़क को भी एचएसवीपी ने बंद कर दिया है। इस पुल की मरम्मत का काम किया जा रहा है। ऐसे में हाईवे से बंदरघाटी के रास्ते शहर में प्रवेश करने का रास्ता पांच दिन से बंद है। इसे अगले एक से दो दिन में खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन



घग्गर पार रामगढ़ जाने वाले लोग हो रहे प्रभावित
घग्गर पार के सेक्टर समेत रामगढ़, बरवाला व आसपास पंजाब के क्षेत्रों से पंचकूला व चंडीगढ़ आने के दो रास्ते हैं। पहला रास्ता पंचकूला-यमुनानगर हाईवे से माजरी चौक होकर पंचकूला व चंडीगढ़ में प्रवेश करते हैं। दूसरा रास्ता रामगढ़ से सेक्टर 28, डंपिंग ग्राउंड से होकर सेक्टर 3 व 21 के समीप बने घग्गर पुल को पारकर पंचकूला की तरफ जाते हैं। पुल की मरम्मत के चलते सेक्टर 3 व 21 के समीप बने घग्गर पुल को बंद कर दिया गया है। ऐसे में अब सारा ट्रैफिक माजरी चौक के रास्ते डायवर्ट किया गया है। इस वजह से पूरे दिन माजरी चौक के रास्ते वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिली। पूरा दिन यातायात पुलिस जाम खोलने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed