{"_id":"60cd01d38ebc3e32663542f2","slug":"remove-encroachment-of-corporation-squad-sluggish-hsvp-tight-pkl-office-news-pkl4171678106","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम का अतिक्रमण हटाओ दस्ता हुआ सुस्त, एचएसवीपी का चुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम का अतिक्रमण हटाओ दस्ता हुआ सुस्त, एचएसवीपी का चुस्त
विज्ञापन
दस्ता रेहड़ी को जब्त करता हुआ।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ दस्ता सुस्त हो गया है। कई दिनों से अभियान न चलने के कारण शहर में रेहड़ी फड़ी वालों की तादाद बढ़ गई है। अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का अतिक्रमण हटाओ दस्ता लगातार कार्रवाई कर रहा है। निगम दस्ता सुस्त होने के कारण कई मार्केट की पार्किंग में सुबह और शाम को 40 से 50 रेहड़ी फड़ी वाले अवैध तौर पर खड़े नजर आते हैं। इन रेहड़ी फड़ी वालों की कोई वेरिफिकेशन भी नहीं हुई है। निगम द्वारा भी इनकी कोई पर्ची नहीं काटी जाती, ताकि यदि कोई वारदात हो तो संबंधित एरिया में पुलिस या निगम द्वारा रेहड़ी फड़ी वालों से पूछताछ की जा सके।
पिछले दिनों ही पुलिस ने पांच चोरों को पकड़ा था, जोकि सब्जी फल बेचने की आड़ में रेकी करके वारदात को अंजाम देते थे। इन रेहड़ियों पर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। इतना ही नहीं यह विक्रेता दाम भी मौजूदा रेट से कहीं अधिक वसूलते हैं। लोगों का कहना है कि इन रेहड़ी फड़ी वालों की पुलिस वेरिफिकेशन के साथ इन्हें निर्धारित स्थान पर बैठाया जाए। साथ ही नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते को अपनी सुस्ती तोड़कर अवैध कब्जे हटाने शुरू करने चाहिए।
सेक्टर-26 आरडब्ल्यूए हाउसिंग बोर्ड के प्रधान महिपाल सिंह नेगी, स्थानीय निवासी जसवीर सिंह, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार ने बताया कि यहां पर अवैध सब्जी मंडी लग रही है। इस कारण कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। सब्जी वालों ने मास्क भी नहीं पहने होते। मंडी के कारण सेक्टर-26 में लावारिस पशु भी बढ़ गए हैं। अशोक कुमार और जसवीर सिंह के अनुसार सेक्टर-26 पॉली क्लीनिक के पास काफी ज्यादा पशु बैठे रहते हैं। जब ये आपस में लड़ते हैं, तो इनके आसपास से निकलने वाली गाड़ियों से टक्कर होने का भी डर बना रहता है। मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 26 मदनपुर के दर्शन लाल बत्रा ने बताया कि सब्जी मंडी लगने के बाद जो भी कचरा होता है उसे सड़क किनारे गिरा दिया जाता है। इसके अलावा यहां जो डस्टबिन होते हैं उसके लिए भी कोई ढंग की जगह नहीं है। सड़क के साथ ही डस्टबिन रख दिए जाते हैं, जिससे यहां पर काफी ज्यादा लावारिस पशु खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
एचएसवीपी ने चलाया अभियान, कई रेहड़ियां जब्त
एचएसवीपी के दस्ते ने अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को अभियान चलाकर कई सेक्टरों में अवैध रूप से लगी रेहड़ी फड़ियों को जब्त कर लिया। विभाग के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने सेक्टर-9 डिस्पेंसरी, सेक्टर-15 और सेक्टर-16 चौक, सेक्टर-7 और सेक्टर-8 चौक समेत कई सेक्टरों की मार्केट में अभियान चलाया। इस दौरान वहां अवैध रूप से काबिज रेहड़ी-फड़ी वालों के सामान को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया। टीम के सदस्यों ने बताया कि जैसे ही वह मौके पर पहुंचे रेहड़ी वालों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें रोककर कार्रवाई की गई। इसी के साथ चेतावनी भी दी गई कि यदि किसी ने मार्केट की पार्किंग, बूथों के सामने या फिर सड़क किनारे रेहड़ी फड़ी लगाई तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।