{"_id":"6141061c8ebc3e0b132f554c","slug":"relief-the-effect-of-restrictions-and-vaccination-was-visible-in-punjab-panchkula-news-pkl426783088","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: बंदिशों और टीकाकरण का पंजाब में दिखने लगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: बंदिशों और टीकाकरण का पंजाब में दिखने लगा असर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को लेकर पंजाब में लगाई गईं बंदिशों का असर अब दिखने लगा है। राज्य में मृत्यु दर में 98 और संक्रमण दर में 99 फीसदी की गिरावट आई है। साथ ही अस्पताल में भर्ती होने वाले संक्रमितों की संख्या में भी 97 फीसदी की कमी देखने को मिली है।
अभी पंजाब सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए टीके की दोनों खुराकें या आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य किया गया है। साथ ही टीकाकरण के लिए भी सरकार फोकस कर रही है। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क को लेकर भी सख्ती की जा रही है। सरकार की इन बंदिशों का असर हाल ही में हुए सर्वे में भी देखने को मिला है। सर्वे में मृत्यु दर, संक्रमण दर और अस्पताल में भर्ती होने वाले संक्रमितों की संख्या में काफी कमी आई है। टीकाकरण के बाद कोरोना के पॉजिटिव मामलों में 95 प्रतिशत, अस्पताल में भर्ती होने की दर में 96 प्रतिशत और मृत्यु दर में 98 फीसदी की कमी आई है।
पंजाब सरकार संक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए टीकाकरण पर फोकस कर रही है। राज्य में टीके की पहली खुराक लगभग 80 लाख से अधिक लोगों को और दोनों खुराकें लगभग 24 लाख से अधिक लोगों को लग चुकी हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो प्रतिदिन औसतन 8 लाख लोगों का अभी तक टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
छह जिलों में संक्रमण दर जीरो
पंजाब के छह जिले ऐसे हैं, जहां की संक्रमण दर जीरो पहुंच गई है। अन्य 16 जिलों में भी हालात काबू में हैं। इन जिलों में भी संक्रमण दर में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्य कर रहा है।