फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Relief: Finally Sector-19 underpass open for trial, Amar Ujala had published the problem prominently

राहत : आखिरकार सेक्टर-19 अंडरपास ट्रायल के लिए खुला, अमर उजाला ने समस्या को प्रमुखता से किया था प्रकाशित

Sun, 27 Feb 2022 12:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Relief: Finally Sector-19 underpass open for trial, Amar Ujala had published the problem prominently
पंचकूला। सेक्टर-19 के लोगों को बड़ी राहत मिली है। आखिर लंबी जद्दोजहद के बाद अंडरपास शुरू कर दिया गया है। शनिवार को इस अंडरपास को ट्रायल के तौर पर वाहनों के लिए खोल दिया गया। जब लोगों को पता चला कि अंडरपास खुल गया है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों की परेशानी को ध्यान में रखकर अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

अंडरपास शुरू होते ही लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और मेयर कुलभूषण गोयल का आभार जताया है। लोगों ने अपील की है कि बारिश के पानी की निकासी का प्रबंध अवश्य इस अंडरपास से करवाया जाए, क्योंकि सेक्टर-19 काफी निचला सेक्टर है। शहर के पानी का बहाव इसी सेक्टर की तरफ होता है। ऐसे में बारिश के दिनों में इस अंडरपास में पानी भरने की संभावना बनेगी।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए थे कि 25 फरवरी तक अंडरपास का काम पूरा कर दिया जाए। इसके बाद अधिकारी और कर्मचारी बड़ी तेजी से इस अंडरपास को तैयार करने में जुटे थे। अब लोगों को ड्यूटी या फिर जरूरी काम के लिए लंबा चक्कर नहीं लगना पड़ेगा। सेक्टर-19 के लोगों को बलटाना रेलवे क्रासिंग से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह आधे घंटे की दूरी को 10 मिनट में तय कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-20 अंडरपास पर कम लगेगा जाम
अब सेक्टर-19 रेलवे लाइन के नीचे से जाने वाले रास्ते का निर्माण पूरा होने के बाद सेक्टर-20 कालका-शिमला हाईवे अंडरपास पर भी जाम की समस्या कुछ हद तक कम हो जाएगी। वर्तमान में अधिकांश लोग सेक्टर-20 अंडरपास से होकर जीरकपुर और सेक्टर-19 जाते हैं। इसके अलावा लोग बलटाना रेलवे क्रासिंग से होकर सेक्टर-19 पहुंचते हैं। इससे लोगों का जहां समय बर्बाद होता है, वहीं उन्हें लंबा चक्कर भी काटना पड़ता है।

कई बार तो रेलवे क्रासिंग बंद होने के लोगों को जाम का भी सामना करना पड़ता है। मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि सेक्टर-19 रेलवे ओवरब्रिज का काम तेजी से चल रहा है। ठेकेदार ने अपना काम 90 फीसदी पूरा कर लिया है। बाकी काम पूरा करने के लिए मार्च के अंतिम सप्ताह का समय दिया है। कुछ दिन काम आगे या पीछे भी हो सकता है। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वह भी तेजी से कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed