फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Consensus reached on 11 demands of NHM employees; process for a permanent solution to salary delays accelerated.

Panchkula News: एनएचएम कर्मचारियों की 11 मांगों पर बनी सहमति, वेतन देरी के स्थायी समाधान की प्रक्रिया तेज

Sat, 24 Oct 2026 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Consensus reached on 11 demands of NHM employees; process for a permanent solution to salary delays accelerated.
पंचकूला। हरियाणा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को प्रदेशभर से सैकड़ों कर्मचारी पंचकूला स्थित एमडी कार्यालय पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष हरि राज की अध्यक्षता में कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। एसीपी की मध्यस्थता में हुई बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर चर्चा हुई। संघ के अनुसार, बैठक में 11 मांगों पर सहमति बनी।
विज्ञापन

संघ ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से वेतन में हो रही देरी के स्थायी समाधान के लिए विभाग में प्रक्रिया चल रही है और इसे काफी हद तक पूरा कर लिया गया है। वहीं, 210 दिनों से वित्त विभाग में लंबित ग्रेच्युटी की फाइल को आगे बढ़ाने के लिए समयबद्ध तरीके से रिमाइंडर भेजने पर सहमति बनी। एक्स-ग्रेशिया पॉलिसी के तहत फाइल तैयार कर वित्त विभाग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में स्टाफ नर्स और एएनएम को ड्रेस अलाउंस तथा लैब टेक्नीशियन और फार्मासिस्ट को एप्रन अलाउंस देने पर भी सहमति बनी। कर्मचारियों को एचआरआईएस पोर्टल के माध्यम से वेतन पर्ची निकालने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, पे-एनोमली से संबंधित फाइल में आरओपी के तहत टीओआर को दोबारा परिभाषित कर सुधार करने और स्वास्थ्य पॉलिसी का लाभ देने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की बात कही गई। अन्य मांगों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed