{"_id":"68bdb67b2d1284c8a007a500","slug":"release-rs-1900-crore-for-farmers-affected-by-floods-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-812460-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए 1900 करोड़ करें जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए 1900 करोड़ करें जारी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में बाढ़ का कहर जारी है। राज्य सरकार ने बाढ़ से अब तक हुए नुकसान का आकलन कर लिया है। राज्य के अनुसार 13 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। साथ ही सरकार ने केंद्र से मांग की है कि किसानों के लिए 1900 करोड़ रुपये की राहत तुरंत जारी की जाए, ताकि किसानों को मुआवजा जारी किया जाएगा।
सरकार ने पंजाब दौरे पर आई केंद्रीय टीम के सामने यह ब्योरा रखा है। सरकार के अनुसार 5400 करोड़ रुपये का नुकसान ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर को हुआ है जिसमें लिंक सड़कें व ड्रेनेज सिस्टम आदि शामिल हैं। पांच जिलों में सबसे अधिक नुकसान हुआ है जिसमें अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोजपुर, पठानकोट और कपूरथला शामिल हैं।
इसी तरह लोक निर्माण विभाग के आकलन के अनुसार अब तक 1990 करोड़ रुपये का बाढ़ से नुकसान हुआ है। विभाग के अनुसार करीब 1200 सड़कें बुरी तरह से खराब हो गई हैं। कई जगहों पर कनेक्टिविटी भी टूटी है। इसके अलावा मंडी बोर्ड ने 900 करोड़ रुपये के नुकसान की जानकारी दी है। मंडी और मार्केट यार्ड को जाने वाली प्रमुख सड़कों को नुकसान पहुंचा है।