फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Registrations not done even on fifth day, people returned after circling tehsils

Panchkula News: पांचवें दिन भी नहीं हुईं रजिस्ट्रियां, तहसीलों के चक्कर लगाकर लौटे लोग

Sat, 07 Dec 2024 12:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Registrations not done even on fifth day, people returned after circling tehsils
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नए रिवाइज्ड कलेक्टर रेट वेबसाइट पर अपडेट नहीं होने के कारण पांचवें दिन भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। इस कारण पंचकूला, कालका, पिंजौर, मोरनी और रायपुररानी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अभी तक कलेक्टर रेट अपडेट करने से पहले सभी जिम्मेदार अधिकारियों के इस पर साइन नहीं हुए हैं। इस कारण इसे अपडेट नहीं किया जा सका है। अब सोमवार से रजिस्ट्री का काम होगा। कलेक्टर रेट अपडेट नहीं होने के कारण करीब एक हजार रजिस्ट्री का काम पेंडिंग चल रहा है। पंचकूला, कालका, रायपुररानी तहसील और दो उप तहसील बरवाला, मोरनी में रजिस्ट्री का काम नहीं हो रहा है। सेक्टर-1 पंचकूला के तहसील ऑफिस में भी रजिस्ट्री का काम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को आने वाले लोगों को पूछकर लौटना पड़ा। ऑफिस आने वाले लोगों को यही जवाब मिला कि अभी तक इस पर काम नहीं हो पाया है।

नहीं हुआ एक सप्ताह रजिस्ट्री का काम
कलेक्टर रेट अपडेट नहीं होने से अभी तक रजिस्ट्री का काम नहीं हो सका है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर -3 निवासी सुदेश सिंह ने बताया कि रजिस्ट्री का काम बंद होने के कारण परेशानी हुई है। इसके लिए अब सोमवार को फिर से आना पड़ेगा। अधिकारियों की ओर से सही तरीके से साइन कर नए कलेक्टर को सॉफ्टवेयर में अपडेट नहीं किया गया है। अधिकारियों की खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। सेक्टर-19 से आए अमरजीत सिंह ने बताया कि काम नहीं होने के कारण दोबारा आना पड़ेगा। चक्कर काटने के कारण परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


रजिस्ट्री का काम रिवाइज्ड कलेक्टर रेट को अपडेट करने के बाद होगा। इसके लिए सभी अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई है। जल्द ही सॉफ्टवेयर अपडेट कर काम को पूरा करेंगे। -मोनिका गुप्ता, डीसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed