फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Recruitment scam: Court takes strict action against government for not responding, closes the opportunity

Panchkula News: भर्ती घोटाला, सरकार का जवाब न आने पर कोर्ट सख्त, मौका किया बंद

Sun, 15 Feb 2026 11:33 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Recruitment scam: Court takes strict action against government for not responding, closes the opportunity
पंचकूला। पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक खेमका से जुड़े कथित भर्ती घोटाले के मामले में हरियाणा सरकार की ओर से जवाब दाखिल न करने पर अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। पंचकूला की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) अदालत ने केस ट्रांसफर याचिका पर सरकार को जवाब दाखिल करने का अवसर समाप्त कर दिया है। अब मामले की अगली सुनवाई 30 मई को होगी। यह याचिका अधिवक्ता रविंदर कुमार ने दायर की थी, जिसमें खेमका के खिलाफ दर्ज मामले को सक्षम अदालत में स्थानांतरित करने की मांग की गई है। अदालत ने पाया कि राज्य सरकार को कई बार अवसर दिए जाने के बावजूद कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया और न ही देरी का कोई ठोस कारण बताया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए अदालत ने जवाब दाखिल करने का अवसर बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed