फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Recruitment rules of women will change in fire department

Panchkula News: फायर विभाग में बदलेंगे महिलाओं के भर्ती नियम

Mon, 12 Feb 2024 03:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Recruitment rules of women will change in fire department
चंडीगढ़। पंजाब फायर विभाग में महिलाओं की भर्ती को लेकर अब तक लागू नियमों में बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। महिला अभ्यार्थियों द्वारा उठाई गई मांग पर ध्यान देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में नियम बदलने का एलान किया था। अब राज्य सरकार ने नियम बदलने को लेकर एडवोकेट जनरल (एजी) से कानूनी राय मांग ली है, जिसके आधार पर नियमों को संशोधन किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पंजाब फायर विभाग के पुरुष और महिलाओं की भर्ती के लिए एक नियम यह भी है कि महिला हो या पुरुष, दोनों आवेदकों को शारीरिक टेस्ट के दौरान 60 किलो वजन लेकर सौ गज तक दूरी जल्द से जल्द पूरी करती होती है। इस नियम का महिला आवेदकों द्वारा विरोध किया जाता रहा है। डेराबस्सी में हाल ही में एक समारोह के दौरान कुछ महिलाएं ने मुख्यमंत्री के समक्ष यह मुद्दा उठाते हुए कहा था कि वह फायर विभाग द्वारा निकाले गए पदों को लेकर सारी योग्यताएं व शर्तें पूरा करती हैं लेकिन वजन के नियम की कारण उनका भर्ती हो पाना संभव नहीं रहा। इस पर मुख्यमंत्री ने भी इस नियम पर सवाल उठाते हुए कहा था कि ऐसा नहीं हो सकता कि जब आग लगेगी तो वहां फंसा व्यक्ति 60 किलो का ही होगा। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को भरोसा दिलाया था कि जल्दी ही इन नियमों में संशोधन किया जाएगा।
विज्ञापन



शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के समय बना था नियम

पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के समय फायर विभाग में आउटसोर्स पर खाली पदों को भरने का फैसला लिया गया था। इसके तहत मोहाली में जब शारीरिक टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हुई तो लड़कों को 60 किलो वजन उठाकर दौड़ने को कहा गया। इस टेस्ट को ज्यादातर लड़के भी पूरा नहीं कर सके और ज्यादातर आवेदकों के अयोग्य साबित होने पर भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। अब आप सरकार ने पूरे राज्य में फायर विभाग को मजबूत करने के उद्देश्य से इसके खाली पदों को जल्द भरने की मुहिम शुरू की है। करीब 450 पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा का काम पूरा हो चुका है, जिसमें 1450 महिला आवेदक भी शामिल हैं लेकिन अब शारीरिक टेस्ट में 60 किलो वजन वाली शर्त अटक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed