फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Recruitment of Art and Craft teachers is stuck for two months

दो माह से अटकी है आर्ट एंड क्राफ्ट अध्यापकों की भर्ती

Tue, 25 Jan 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Recruitment of Art and Craft teachers is stuck for two months
चंडीगढ़। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग आर्ट एंड क्राफ्ट की भर्ती नहीं कर पा रहा है। पिछले दो माह से रिवाइज चयन सूची जारी कराने को लेकर अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक आयोग ने इसे जारी नहीं किया है। इसके लिए अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर और मुख्यमंत्री मनोहर से मिलकर परिणाम जारी कराने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

गौर हो कि पिछले कई साल से आर्ट एंड क्राफ्ट की भर्ती अटकी हुई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 14 नवंबर को 816 आर्ट एंड क्राफ्ट अध्यापकों का परिणाम जारी किया था। इसी बीच 24 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से आर्ट एंड क्राफ्ट का डिप्लोमा करने वालों को अमान्य करार दिया था। याची ने इसी फैसले के आधार पर कर्मचारी चयन आयोग को आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर्स भर्ती का परिणाम नए सिरे से जारी करने को कहा था। क्योंकि इसमें 613 ऐसे अभ्यर्थियों का चयन हुआ था, जिन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से डिप्लोमा किया हुआ था। दोबारा से परिणाम जारी करने में केवल आईटीआई से कोर्स करने वालों को ही चयन सूची में शामिल किया जाना है। लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी आयोग इस भर्ती को लेकर एक कदम भी आगे नहीं बढ़ा पाया है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कोर्स करने वालों ने सुप्रीम कोर्ट में रिकाल आफ जजमेंट लगाई थी, वो भी 12 जनवरी को डिस्मिस हो चुकी है। अब इस भर्ती पर कोई भी स्टे नहीं है। इसलिए जल्द ही इस भर्ती को पूरा किया जाए। जल्द परिणाम जारी कराने को लेकर शिक्षा मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री से भी मिल चुके हैं। - मनोज राठी, आटीआई से पास अभ्यर्थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने 14 नवंबर को परिणाम जारी कर दिया था, लेकिन मामला सुप्रीम कोर्ट में जाने के कारण अब सूची लंबित हो गई है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कोर्स करने वालों ने कोर्ट में दोबारा से अपील की थी, इस कारण देरी हुई। हमारा प्रयास है कि जल्द ही भर्ती का परिणाम जारी किया जाए। - भोपाल सिंह खदरी, चेयरमैन, एचएसएससी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed