{"_id":"67a65d9cad78fc448d0f7c44","slug":"recovery-in-illegal-mining-asp-recorded-statements-of-12-people-including-home-guard-deepak-pkl-office-news-c-87-1-pk11006-119445-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध माइनिंग में वसूली : एएसपी ने होमगार्ड दीपक समेत 12 लोगों के बयान किए दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध माइनिंग में वसूली : एएसपी ने होमगार्ड दीपक समेत 12 लोगों के बयान किए दर्ज
विज्ञापन
अवैध माइनिंग का मुख्य आरोपी होमगार्ड दीपक कुमार। संवाद
पंचकूला। अवैध माइनिंग में वसूली के मामले में शुक्रवार को एएसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने पुलिस कर्मचारियों, माइनिंग से जुड़े लोगों और अन्य के बयान लिए। इसमें मुख्य आरोपी होमगार्ड दीपक भी शामिल रहा। जल्द ही हरियाणा पुलिस के सीनियर अधिकारियों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। अवैध माइनिंग में की जाने वाली वसूली में 82 लोगों को जांच में शामिल होने के लिए एसीपी ऑफिस बुलाया गया था। शुक्रवार को करीब 12 लोगों के ही बयान दर्ज हुए।
बता दें कि पिछले साल 2025 में चंडीमंदिर थाने में अवैध माइनिंग में पुलिस ने थाने में कार्यरत होमगार्ड दीपक सहित चार के खिलाफ अवैध माइनिंग और उसकी उसकी आड़ में वसूली करने का मामला दर्ज किया था। इसी मामले में पुलिस जांच कर रही है। होमगार्ड दीपक ने रुपयों के लेन-देन में अहम भूमिका निभाई थी। शुक्रवार को वह काले चश्मे और बड़ी दाढ़ी के साथ भेष बदलकर पुलिस उपायुक्त कार्यालय पहुंचा।
जांच अधिकारी एएसपी मनप्रीत सूदन ने कहा कि अवैध खनन और पैसों के लेन-देन में संलिप्त किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ जारी है। इस मामले में जुड़े आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।