फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Real Estate Business is Recovering after Lockdown in Panchkula

पंचकूला: लॉकडाउन के बाद रंग में लौटा रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी के दाम में पचास फीसदी उछाल

Sat, 10 Jul 2021 01:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 10 Jul 2021 01:13 PM IST
सार

लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में रह रहे बाशिंदों ने पंचकूला का रुख किया है। इसके बाद से प्रॉपर्टी का कारोबार तेजी पकड़ रहा है।
 

विज्ञापन
Real Estate Business is Recovering after Lockdown in Panchkula
रियल एस्टेट - फोटो : Reuters

विस्तार

कोरोना काल में दूसरे राज्यों में रहने वाले पंचकूला के बाशिंदों की घर वापसी ने रियल एस्टेट की दशा सुधार दी। हालात यह है कि लॉकडाउन के पहले एकदम सन्नाटे में चल रहा रियल एस्टेट अब रंग में लौट चुका है। रियल एस्टेट सेक्टर में करीब पचास फीसदी तक उछाल आ चुका है। 

विज्ञापन


पंचकूला में  सेक्टर-20 तक और घग्गर पार के सेक्टरों की प्रॉपर्टी की तुलना करें तो यहां प्रॉपर्टी के दाम में बीस से पचास फीसदी तक की वृद्धि हो चुकी है। एक प्रॉपर्टी डीलर के अनुसार एफडी में ब्याज दर कम होने से भी लोगों ने अपना इनवेस्टमेंट प्रॉपर्टी में करना शुरू कर दिया है। साथ ही हाउसिंग लोन की कम ब्याजदर ने भी निवेशकों को लुभाया है। 
विज्ञापन


                                                    पहले                अब
एक कनाल का प्लॉट                   1.5 करोड़       3.00 करोड़ 
एक कनाल का प्लॉट-                 पांच करोड़       6.5 करोड़ 
दस मरले की पुरानी कोठी-           दो करोड़       2.75 करोड़
दस मरले का प्लॉट                    85-90 लाख    1.50 करोड़

प्रॉपर्टी के दाम में एकदम से उछाल आया है। कोरोना में लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों में रहने वाले पंचकूला के बाशिंदे यहां लौट आए। इसकी वजह से यहां मांग बढ़ गई। दाम एकदम से ऊपर चले गए। पहले दस मरले का जो प्लॉट नब्बे लाख रुपये तक मिलता था, वही अब डेढ़ करोड़ में मिलता है।  - सुरेश अग्रवाल, अध्यक्ष, हरियाणा स्टेट प्रॉपर्टी डीलर वेलफेयर एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉपर्टी के दाम करीब दोगुने हो गए हैं। इसका प्रमुख कारण है कि बैंकों ने एफडी पर ब्याज दर कम कर दी। दूसरा लोग बाहर से पंचकूला आ गए। यहां घग्गर पार के सेक्टरों में पहले डेढ़ करोड़ में एक कनाल का घर मिल जाता था, अब यह तीन करोड़ तक चला गया है।  - अशोक पवार, महासचिव, हरियाणा स्टेट प्रॉपर्टी डीलर वेलफेयर एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed