{"_id":"673272751f34e39eae017c9b","slug":"re-carpeting-of-roads-will-be-done-with-rs-283-lakhs-tenders-will-be-invited-for-the-construction-of-bharat-mata-temple-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-12339-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 283 लाख से होगी सड़कों की रिकार्पेटिंग, भारत माता मंदिर के निर्माण के लिए निविदाएं होंगी आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 283 लाख से होगी सड़कों की रिकार्पेटिंग, भारत माता मंदिर के निर्माण के लिए निविदाएं होंगी आमंत्रित
विज्ञापन
वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक को संबोधित करते मेयर कुलभूषण गोयल।
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम पंचकूला की वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक महापौर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में सेक्टर-14 नगर निगम कार्यालय में हुई। बैठक में पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों पर अधिकारियों ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में सड़कों, ईपीडीएम ट्रैक, बैडमिंटन कोर्ट, स्वागत द्वार, कुत्ते को गोद लेने और व्यवहार संशोधन अनुबंध सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में आयुक्त अपराजिता, पार्षद गुरमेल कौर, सुनीत सिंगला उपस्थित रहे। कुलभूषण गोयल ने अधिकारियों को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने बैठक में बताया कि पंचकूला सेक्टर-25 वार्ड नंबर-17 में 283 लाख रुपये लागत से की सड़कों की रिकार्पेटिंग का काम तीन दिन में अलाट कर दिया जाएगा। वार्ड नंबर-20 गांव जलौली में 249.87 लाख रुपये नंदीशाला के शेड बनाने के लिए नए एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। गांव कोट में भारत माता मंदिर के निर्माण के लिए निविदाएं दोबारा आमंत्रित की जा रही हैं। वार्ड नंबर-8 सेक्टर 19 में 2.15 करोड़ रुपये से बरसाती पानी की निकासी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा दोबारा एस्टीमेट 10 दिन में पेश कर दिया जाएगा। 9.90 करोड़ रुपये शहर की सभी स्ट्रीट लाइट्स को एलईडी स्ट्रीट लाइट में तब्दील करने का कार्य चल रहा है। केबल बिछाने के लिए एलओआई अगले सप्ताह जारी हो जाएगा।
पंचकूला सेक्टर -19 के सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए लगभग 5.50 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है, जिसे स्वीकृति के लिए डायरेक्ट अर्बन लोकल बॉडीज को भेजा जाएगा। कालका नेशनल हाईवे सेक्टर-20 लाइट पॉइंट से टी पॉइंट तक और सनसिटी सोसाइटी के सामने बिटुमेन सड़कों की रिकार्पेटिंग के लिए 98.94 लाख का टेंडर खोल दिया गया है। गांव मोगीनंद में नई धर्मशाला का टेंडर भी जारी कर दिया गया है। 1.68 करोड़ रुपये से गांव बिल्ला में सामुदायिक केंद्र के निर्माण का टेंडर अगली वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक के लिए स्थगित कर दिया गया। कुत्ते को गोद लेने और व्यवहार संशोधन अनुबंध का निर्णय कानूनी राय के बारे में अगले सप्ताह निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि वार्ड नंबर- 8 में विभिन्न पार्कों में बैडमिंटन कोर्ट बनाने के लिए 56.18 लाख रुपये का टेंडर दोबारा लगाया गया है। सेक्टर 7 में अलग-अलग पार्कों में एलईडी पोस्ट टॉप लाइट एलाइड के साथ लगते का 67.32 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया गया है। जिसका एलओआई दो दिन में जारी कर दिया जाएगा। 84.52 लाख रुपये से सेक्टर 16 के मकान नंबर 605 और सेक्टर - 7 के मकान नंबर 450 के पास ईपीडीएम ट्रैक बनाने एवं वार्ड नंबर- 3 सेक्टर- 7 में पार्क में बैडमिंटन कोर्ट बनाने का टेंडर 3 दिन में अलॉट कर दिया जाएगा। गांव बिल्ला वार्ड नंबर - 19 में बरसाती नाले की चैनेलाइजेशन के लिए एक करोड़ 40 लाख रुपए का टेंडर खोल दिया गया है। कालका- शिमला हाईवे पर पुराना पंचकूला सूरज सिनेमा के पास स्वागत द्वार बनाने का कार्य 69.32 लाख रुपए का जारी कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर 27 पंचकूला में नगर निगम द्वारा बनाए गए वृद्धाश्रम में अगले सात दिन में कर्मचारी रख दिए जाएंगे और इसे शुरू कर दिया जाएगा।