{"_id":"5727b32a4f1c1bf8325cd3e1","slug":"raypurrani-15-acre-forest-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुररानी में 15 एकड़ जंगल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुररानी में 15 एकड़ जंगल में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
रायपुररानी में 15 एकड़ जंगल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
गांव ककराली स्थित दुर्गा सीड फार्म के सामने 15 एकड़ पंचायत की भूमि में लगे जंगल में आग लग गई। आगजनी की घटना में किसानों द्वारा एकत्रित भूसा जल गया। दुर्गा सीड फार्म में रखा मूली का बीज व पटाका फैक्टरी में आग पहुंचने से पहले फायर की गाड़ियों नेआग पर काबू पा लिया।
आगजनी के पीछे किसानों द्वारा गेहूं के अवशेष को जलाने का कारण बताया जा रहा है। जबकि उपायुक्त ने अवशेषों को न जलाने के आदेश जारी किए हैं। बहादुर सिंह ककराली, सन्नी वर्मा, दिलबाग, संजय कुमार, भगत सिंह नंबरदार, दिनेश कुमार, करन सिंह, दीपक बिंदल ने बताया कि वह प्रशासन से कई बार यह मांग कर चुके है कि रायपुररानी में फायर की व्यवस्था की जाए, लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं, रायपुररानी के नजदीकी गांव खटौली में भी नदी के साथ लगते खेतों में एक किसान द्वारा गेहूं के अवशेषों में आग लगाने आग लग गई। गांव के रमेश शर्मा की करीब दो एकड़ का भूस जल गया। दो गाडियां फायर की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।