फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ravana's *Tandav* after receiving the boon and his clash with Yamraj thrilled the audience.

Panchkula News: वरदान के बाद रावण का तांडव, यमराज से भिड़ा तो रोमांचित हुए दर्शक

Fri, 09 Oct 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Ravana's *Tandav* after receiving the boon and his clash with Yamraj thrilled the audience.
यवनिका पार्क में रामलीला मंचन के दौरान कलाकारों के दमदार अभिनय पर गूंजते रहे जयकारे, दर्शकों में दिखा उत्साह
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क में श्री रामलीला युवा मंच की ओर से कराई जा रही रामलीला में वीरवार को रावण की तपस्या और उसके पराक्रम का प्रभावशाली मंचन किया गया। कलाकारों ने रावण के घोर तप के बाद ब्रह्मा से वरदान प्राप्त करने का दृश्य जीवंत कर दिया। मंचन के दौरान दर्शक कलाकारों के अभिनय से प्रभावित नजर आए और पंडाल जयकारों से गूंज उठा।

वरदान प्राप्त करने के बाद रावण के बढ़ते अहंकार और पराक्रम को भी कलाकारों ने दमदार अंदाज में प्रस्तुत किया। दूसरे दृश्य में रावण और यमराज के बीच हुए युद्ध का मंचन किया गया। दोनों के बीच भिड़ंत के दृश्य ने दर्शकों में खासा उत्साह पैदा किया। युद्ध के दौरान दर्शक लगातार जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन


रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मंच पर कलाकारों के संवाद, अभिनय और युद्ध दृश्य ने दर्शकों को बांधे रखा। रावण के तप, वरदान और यमराज से युद्ध के प्रसंग ने रामलीला के माहौल को रोमांचक बना दिया। इस दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed