फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ravana worth Rs 25 lakh is ready, 180 feet tall Ravana is the second tallest Ravana in the country

Panchkula News: 25 लाख रुपये का रावण बनकर तैयार, 180 फीट का है देश का दूसरा सबसे ऊंचा रावण

Fri, 04 Oct 2024 05:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Ravana worth Rs 25 lakh is ready, 180 feet tall Ravana is the second tallest Ravana in the country

विज्ञापन
चीन के बने रिमोट कंट्रोल सिस्टम से होगा रावण के पुतले का दहन
रावण को राजा महाराजाओं की पोशाक और आभूषणों से किया गया तैयार
सेक्टर-5 शालीमार ग्राउंड में रावण को देखने के लिए पहुंच रहे लोग




माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-5 शालीमार ग्राउंड में इस बार देश का दूसरा सबसे ऊंचा 180 फीट लंबा रावण बनकर तैयार हो गया है। पिछली बार 170 फीट ऊंचा रावण बनाया गया गया था।
रावण को अंबाला के गांव थंबड़ के रहने वाले तेजिंदर चौहान बनाया है। तेजिंदर ने दिल्ली के द्वारका में भी देश का सबसे ऊंचा रावण बनाया है। जोकि 211 फीट ऊंचा है। इसे 30 सितंबर को ही खड़ा कर दिया गया था।
विज्ञापन

सेक्टर-5 शालीमार ग्राउंड में इस बार रावण को बनाने में 25 लाख रुपये का खर्च आया है। पिछले चार महीनों से 25 लोगों की टीम इसे बनाने में लगी हुई है। रावण में तमिलनाडु के शिव काशी से मंगाए गए ग्रीन पटाखे भरे गए हैं। ग्रीन पटाखों से आतिशबाजी देखने लायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार रावण की खूबसूरती पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। खास बात उसके आभूषण और पोशाक हैं। रावण की ड्रेस राजा महाराजाओं की तरह तैयार की गई है। रावण के कपड़े वेलवेट से तैयार किए जा रहे हैं। उसके आभूषण भी बड़े आकर्षक बनाए जा रहे हैं। पूरी तरह से रावण के तैयार होने पर 6 अक्तूबर को उसे खड़ा कर दिया जाएगा। रावण के पुतले को दो क्रेन और एक जेसीबी की मदद से खड़ा किया जाएगा।
शहर के लोगों में रावण को देखने के लिए काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में आसपास के लोग पहुंच रहे हैं।
चीन से आए रिमोट से होगा रावण के पुतले का दहन
रिमोट का बटन दबाकर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। रिमोट कंट्रोल सिस्टम को चीन से मंगवाया गया है। रिमोट का बटन दबाते ही पहले छत्र, मुकुट, चेहरा, ढाल, तलवार और फिर नाभि में विस्फोट होगा। इसके बाद पैरों में आग लगेगी। जिसके बाद रावण के पूरे पुतले का दहन हो जाएगा।


1987 में बनाया था 20 फीट का पहला रावण
तेजिंदर चौहान ने बताया कि उन्होंने 1987 में पहला रावण बीस फीट ऊंचा बनाया था और रामलीला करवाई थी। इसके बाद से वह रावण के पुतले बनाते गए उनका लक्ष्य तीन सौ फीट ऊंचा रावण बनाने का है। तेजिंदर चौहान ने बताया था कि उनके पिता चाहते थे कि वह सामाजिक-धार्मिक काम करे। 1987 में पैसे उधार लेकर उन्होंने रामलीला करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed