{"_id":"6112e1158ebc3e7d28306ede","slug":"rationalization-of-posts-of-teachers-in-higher-senior-secondary-schools-in-online-transfer-panchkula-news-pkl423092323","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों के पदों का युिक्तकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों के पदों का युिक्तकरण
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा माध्यमिक शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया को सिरे चढ़ाने के लिए सभी उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में पीजीटी अध्यापकों के पदों का युक्तिकरण कर दिया है। इस पर अगर किसी अधिकारी या स्कूल मुखिया को कोई एतराज है तो वह 11 अगस्त तक विभाग को ई-मेल कर आपत्ति दर्ज करा सकता है।
स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों के पीजीटी अध्यापकों के पदों का युक्तिकरण करने के बाद सूची विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। विभाग के निदेशक जे. गणेशन ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रिंसिपल, मुख्याध्यापकों व स्कूल प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिला, खंड अथवा संस्थान में पीजीटी अध्यापकों के पदों के युक्तिकरण को जांच लें। यह निर्धारित नियम के अनुसार सही हुआ है या नहीं, इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दर्ज कराएं।
अगर किसी को भी लगता है कि इसमें परिवर्तन होना चाहिए तो वे 11 अगस्त शाम 5 बजे तक dsesecondarybranch@gmail.com पर ई-मेल कर सकते हैं। इसके बाद कोई सुनवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि कक्षानुसार विद्यार्थी संख्या, विषयानुसार युक्तिकरण के तहत 15 जुलाई 2021 को आधार मानते हुए अध्यापकों की गणना की गई है। इसके तहत ही अध्यापकों के पद स्कूलों में आवंटित किए हैं।