फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rapid task force will deal with waterlogging, WhatsApp number released

Panchkula News: जलभराव से निपटेगी रैपिड टास्क फोर्स, व्हाट्सएप नंबर जारी

Wed, 07 Jun 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Rapid task force will deal with waterlogging, WhatsApp number released
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। बारिश में शहर को जलभराव से बचाने के लिए नगर निगम ने रैपिड टास्क फोर्स का गठन किया है। नगर निगम ने व्हाट्एप नंबर भी जारी किया है। अधिकारियों का दावा है कि जरूरत पड़ने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच जाएंगी। नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जलभराव वाले क्षेत्रों को चिह्नित करें। निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि यह रैपिड टास्क फॉर्स, मुख्य सफाई निरीक्षक के निर्देशन में कार्य करेगी। निगम आयुक्त ने बताया कि बाढ़ जैसी स्थिति बनने पर पंचकूला के लोग 9696120120 नंबर पर कॉल करके या व्हाट्सएप मैसेज करके शिकायत दे सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नंबर पर शिकायत आते ही शिकायत को मुख्य सफाई निरीक्षक के पास फॉरवर्ड किया जाएगा। इसके बाद संबंधित वार्ड के सहायक सफाई निरीक्षक स्पॉट का दौरा करेंगे और सुपरवाइजर और सफाई करने वाले स्टाफ को डायरेक्शन देंगे। आयुक्त ने बताया कि जब तक समस्या का हल नहीं हो जाता तब तक सुपरवाइजर स्थिति मॉनिटर करेंगे और संबंधित सहायक सफाई निरीक्षक भी स्पॉट को विजिट करेंगे। उन्होंने बताया कि यदि किसी स्थान पर मोटर या मशीनरी की जरूरत पड़ेगी तो मुख्य सफाई निरीक्षक, एसई की जानकारी में डाल कर संबंधित वार्ड एक्सईएन के माध्यम से मोटर, मशीनरी मौके पर उपलब्ध कराएंगे। सचिन गुप्ता ने रैपिड टास्क फोर्स उस जगह का खास तौर पर ध्यान रखें जहां अधिकतर पानी खड़ा होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने कहा कि चाहे शिकायत आए या ना आए, फिर भी संबंधित एएसआई बारिश के समय में सतर्क रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed