फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   rape with 15 year old girl at panchkula, five moths pregnant

पंचकूलाः 15 साल की किशोरी से दुराचार, पेट दर्द होने पर सच आया सामने, 5 महीने की गर्भवती

Fri, 09 Aug 2019 10:03 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 09 Aug 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
rape with 15 year old girl at panchkula, five moths pregnant
फाइल फोटो
पेट दर्द की शिकायत पर सिविल अस्पताल पहुंची 15 वर्षीय किशोरी मेडिकल जांच में पांच माह की गर्भवती निकली। मामला पंचकूला का है। डाक्टरों ने जब यह जानकारी परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद महिला थाने से पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचीं और बच्ची की काउंसलिंग की तो पता चला उसके साथ नेपाल में रेप किया गया था।
विज्ञापन


पीड़िता से दोस्ताना माहौल में की बातचीत में पुलिस को पता लगा कि रेप करने का आरोपी भी नेपाल के ही एक गांव का रहने वाला है। पीड़िता ने पुलिस को आरोपी की पहचान तो बताई है लेकिन पुलिस स्पष्ट तौर पर आरोपी की आयु का पता नहीं लगा सकी। क्योंकि आरोपी के संबंध में पीड़िता के परिजनों को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


आरोपी केवल पीड़िता के संपर्क में ही था और उसे झांसे में फांसकर उसने उससे रेप कर डाला। लेकिन बेटी से रेप के बारे परिवार को वीरवार को उस समय पता लगा, जब पेट दर्द की शिकायत पर उसे सिविल अस्पताल-6 ले जाया गया। शिकायत पर महिला थाने में आरोपी को नामजद किया गया है। अब पंचकूला पुलिस आरोपी को नेपाल से अरेस्ट करने की प्रक्रिया शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed