{"_id":"634b16611d087a7cee32d885","slug":"rape-of-a-woman-making-a-video-and-making-seven-lakh-riots-pkl-office-news-pkl46558686","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula: महिला को नशा पिलाकर दुष्कर्म, सेना के हवलदार ने ब्लैकमेल कर सात लाख रुपये भी वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula: महिला को नशा पिलाकर दुष्कर्म, सेना के हवलदार ने ब्लैकमेल कर सात लाख रुपये भी वसूले
Sun, 16 Oct 2022 01:51 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:51 AM IST
सार
महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि 2019 में तमिलनाडु में उसके पति की मुलाकात अपने पुराने जानकार आनंदराज से हुई। बातों-बातों में आनंदराज ने महिला का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद उसने एक दो बार उसे फोन किया और हालचाल पूछा।
विज्ञापन
rape
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
महिला को नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म करने व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप के मुताबिक, सेना के एक हवलदार ने वारदात को अंजाम दिया और महिला से सात लाख रुपये वसूल लिए। बाद में महिला ने परेशान होकर महिला ने चंडीमंदिर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर तमिलनाडु पुलिस को भेज दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि 2019 में तमिलनाडु में उसके पति की मुलाकात अपने पुराने जानकार आनंदराज से हुई। बातों-बातों में आनंदराज ने महिला का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद उसने एक दो बार उसे फोन किया और हालचाल पूछा। कुछ समय बाद उसने फिर फोन किया और कहा कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है और उसे पैसों की सख्त जरूरत है। मदद मांगने पर महिला ने उसे 10 हजार रुपये भेज दिए। बाद में आनंदराज ने महिला को जरूरी काम के बहाने से एक जगह बुलाया और कोल्डड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद महिला बेसुध हो गई। इसके बाद आनंदराज ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी वीडियो बना ली और कुछ फोटो भी खींच लीं।
विज्ञापन
इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर पैसे मांगने लगा। धमकाया कि पैसे नहीं दिए तो वीडियो और फोटो वायरल कर देगा। साथ ही पति और ससुर को भी भेज देगा। वह डरकर पैसे देने लगी। यहां तक कि उसने उसका मंगलसूत्र भी गिरवी रखकर बैंक से लोन ले लिया। महिला ने अपनी स्कूटी तक बेच दी और उसे 20 हजार रुपये दे दिए। पड़ोसियों से भी ब्याज पर पैसे लेकर दिए। बाद में पति को शक हो गया तो पति ने कॉल डिटेल निकालकर सब पता कर लिया। फिर पति-पत्नी में झगड़ा शुरू हो गया। पति के फोन करने पर भी आनंदराज नहीं माना। इसके बाद महिला पति के साथ पंचकूला आ गई। फिर आरोपी महिला व उसके पति को फोन पर धमकाने लगा। परेशान होकर महिला पुलिस के पास गई।
विज्ञापन